मंगलवार, 22 जून 2021

Who is the best actor in our Bollywood industry in the past 20 years ?

पिछले 20 सालों में बॉलीवुड में लोगो के पसंदीदा एक्टर अक्षय कुमार क्यों हैं ?

मिस्टर खिलाड़ी कुमार मेरा मतलब है कि अक्षय कुमार पिछले 20 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं क्योंकि वह बॉलीवुड के बहुत अनुशासित अभिनेता हैं और उन्होंने काफ़ी फिल्में की हैं।


वह सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि वह केवल मनोरंजन के लिए काम नहीं करते है।  उन्होंने सामाजिक जागरूकता से संबंधित कई फिल्में की हैं जैसे पैडमैन, टॉयलेट , इत्यादि जिसमें समाज में फैले अंधविश्वास , और कुरीतियों को उजागर करने की कोशिश की हैं। वह हमेशा अपनी फिल्म से लोगों को जागरूक करने की कोशिश करते हैं उन्होंने हमारे देश के महान योद्धा के ऊपर भी कई फिल्में की हैं जिसमें उनके शौर्य को प्रदर्शित किया हैं।


Who is the best actor in our Bollywood industry in the past 20 years ?
Image Source - Akshay Kumar's Instagram



हर निर्माता निर्देशक उनको क्यों अपनी फ़िल्म में लेना चाहते हैं ?


सभी निर्देशक और निर्माता उन्हें पसंद करते हैं और उनको अपनी  फिल्म में लेना चाहते हैं क्योंकि वह हमेशा समय के साथ-साथ समय के पाबंद भी होते हैं।  वह किसी भी फिल्म की शूटिंग के लिए दूसरे स्टार्स के मुकाबले कम समय लेते हैं। अमूमन  वो एक फ़िल्म की शूटिंग लगभग एक महीने के अंदर पूरी कर देते हैं अगर लगातार शूटिंग होती हैं तो। 


अक्षय कुमार ने शुरू की आनंद एल राय रक्षाबंधन


उनकी हमेशा कोशिश रहती हैं कि फ़िल्म के प्रोड्यूसर को उनके वज़ह से कोई नुक़सान न हो। इसलिए वो प्रॉपर समय देते है और फिल्मे कम्पलीट करते हैं। 


बड़े स्टार की फ़िल्म के एक दिन की शूटिंग के खर्चा करोड़ो में होता हैं वो अच्छी तरह जानते हैं इसलिए वे समय देने के साथ साथ फ़िल्म को समय पर पूरा कर देते हैं जिससे निर्माता को कोई नुकसान न हो।

यही सबसे बड़ा कारण हैं कि हर निर्माता और डायरेक्टर उनको अपनी फ़िल्म में लेना चाहते हैं।


Who is the best actor in our Bollywood industry in the past 20 years ?
Image Source - Akshay Kumar's Instagram



अक्षय कुमार किसी भी आपदा में देश और देश के लोगों के साथ खड़े रहते हैं


वह लोकप्रिय स्टार में से एक हैं जो देश के लोगों की मदद के लिए हमेशा गंभीर स्थिति में तैयार रहते हैं।  वह हमेशा देशवासियों को Covid19 से बचाने के लिए सरकार को भारी मात्रा में दान करते हैं।


आपको पता होगा वे पहले स्टार थे बॉलीवुड के जिन्होंने पहली बार जब देश मे कोविड के कारण लॉकडाउन लगा था हमारे देश के लोग जो एक प्रान्त से दूसरे प्रान्त में काम करने गए थे वो काफी परेशान थे लोगों के पास खाने तक को नही थे।


कितने लोगों ने दम तोड़ दिया। ऐसे समय में वो आगे आकर 25 करोड़ रुपया प्रधानमंत्री कोस में दिया था , 2 करोड़ मुम्बई पुलिस फाउंडेशन को और 1 करोड़ असम चीफ मिनिस्टर रिलीफ़ फंड में दिया था जिससे लोगों की सहायता की जा सके। हालांकि और भी कई स्टार्स, और दूसरे फील्ड के लोगों ने भी काफी सहायता किया था।


एक अच्छे और विनम्र इंसान हैं अक्षय कुमार


आप इस एक उदाहरण से खुद समझ सकते हो, एक बार उनके बॉडीगार्ड ने उनके एक फैन को एक पंच मार दिया था । आपको यक़ीन नही होगा उसके बाद वे ख़ुद अपने उस फैन से माफ़ी माँगा था। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी इस तरह Humble होना ही उन्हें सबसे बेस्ट बनाता हैं।



बॉलीवुड के हिट मशीन


अक्षय कुमार 1991 में बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी सौगंध फ़िल्म से किया था। उसके बाद अब तक उन्होंने लगभग 130 फिल्में कर चुके हैं। हालांकि एक दौर आया था जब उनकी लगातार 6 फिल्में फ्लॉप हो गयी थी जिसके कारण लोग उनके करियर को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दिया था । 


लेक़िन फिर बेबी के हिट होते ही वो फिर से बॉलीवुड पे राज करना शुरू कर दिया और अब तक करते आ रहे हैं। ये उनकी कड़ी मेहनत, निर्माता के प्रति उदार रवैया , और अनुसाशन ही हैं कि आज भी उनके पास 17 फिल्में हैं जो आने वाली हैं। अपने करियर में अभी तक उन्होंने 6 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया हैं और 9 बार नॉमिनेट किये हैं।


अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्में


यही सारे कारण हैं कि 2021 और 2022 में भी वे काफ़ी व्यस्त स्टार हैं बॉलीवुड के , उनकी आनेवाली फिल्में हैं

बेलबॉटम

सूर्यवंशी

अतरंगी रे

पृथ्वीराज

बच्चन पांडेय

राम सेतु

रक्षाबंधन



वैसे तो इसके कई कारण हैं लेकिन ये कुछ कारण हैं जो उन्हें बॉलीवुड का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनाते हैं।


क्या आप भी अक्षय कुमार को बॉलीवुड का बेस्ट एक्टर मानते हैं तो कृपया कमेंट करके ज़रूर बताये आप किस कारण से सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं ?


आशा करता हु ये पोस्ट आपके लिए Informative हो सकता हैं पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कृपया कमेंट ज़रूर करें।।


साथ ही कोई सवाल हो तो आप हमें Instagram पे पूछ सकते हो, हम आपके सारे सवालों का ज़बाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे । और बॉलीवुड करियर से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे YouTube चैनल को भी Subscribe कर सकते हैं और बॉलीवुड करियर से जुड़े बहुत सारे वीडिओज़ देख सकते हो और उसका लाभ उठा सकते हो।।


धन्यवाद

रवि. यू. यादव

जय हिंद





लेबल: , ,

सोमवार, 21 जून 2021

Akshay Kumar Started Shooting of Rakshabandhan with Anand L Ray

अक्षय कुमार ने किया आनद एल राय की फ़िल्म रक्षाबंधन की शुरुआत 


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर हैं। उनके पास एक दो नही पूरे  17 फिल्में है लाइन से। अभी फ़िलहाल वो आनद एल राय की फ़िल्म रक्षाबंधन की शूटिंग की शुरआत की हैं।

अक्षय कुमार ने ने इस फ़िल्म को अपनी रियल बहन अलका को समर्पित किया और फिर फ़िल्म की शूटिंग की शुरुआत की। रक्षाबंधन अक्षय कुमार की आनेवाली फ़िल्म हैं जिसकी शुरुआत अपनी फोटो सोशल मीडिया पे शेयर करते हुए की हैं। फ़ोटो में वो डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ दिखाई दे रहे हैं जिसमे वो पीले रंग के कुर्ते में डायरेक्टर के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


पृथ्वीराज फिर से विवादों में क्यों हैं ?


Akshay Kumar Started Shooting of Rakshabandhan with Anand L Ray
Image Source - Akshay Kumar's Instagram
Akshay kumar Talking To Anand L Ray



अक्षय ने किया फ़िल्म बहन को समर्पित


एक्टर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से बात करते हुए कहा कि आज शूटिंग के पहला दिन हैं और मैं ये फ़िल्म रक्षाबंधन अपनी बहन अलका को Dedicate करता हु क्योंकि अलका के साथ में बड़ा हुआ था और अलका मेरी पहली फ्रेंड हैं कृपया आपलोग भी अपना प्यार और आशीर्वाद ज़रूर बनाये रखें।।



अक्षय के साथ और कौन कौन काम कर रहे हैं इस फ़िल्म में ?


इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडेकर लीड रोल में दिखाई देंगी। इनके अलावा फ़िल्म में शाहेज़मींन कौर , दीपिका खन्ना , सादिया ख़ातिब और स्मिर्ति श्रीकांत अक्षय कुमार की बहन का रोल निभा रही हैं।


Akshay Kumar Started Shooting of Rakshabandhan with Anand L Ray
Image Source Akshay Kumar's Instagram



आनंद एल राय के साथ अक्षय की दूसरी फ़िल्म


रक्षाबंधन दूसरी फ़िल्म हैं अक्षय का आनद एल राय के साथ जिसके बारे में मीडिया में ख़बर आ रही हैं वही पहली फ़िल्म अतरंगी रे, हैं जिसके रिलीज़ डेट की अभी घोषणा नही हुई हैं ।




इसके अलावा अक्षय कुमार की आनेवाली फ़िल्म बेलबॉटम जो कि अगले महीने रिलीज़ हो रही हैं इसमें अक्षय के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता, और हुमा कुरैशी हैं।

साथ ही राम सेतु और बच्चन पांडे भी आने वाली फिल्म हैं।


निष्कर्ष -


अक्षय कुमार बॉलीवुड के काफ़ी बिज़ी स्टार हैं उनकी फिल्में लाइन से रिलीज़ होने वाली हैं। इस पोस्ट में हमने रक्षाबंधन के बारे में जानकारी देने की कोशिश किया हैं। 

क्या आप अक्षय कुमार की फिल्में देखना पसंद करते हैं क्या ख़ास होता हैं उनकी फिल्मों में कमेंट ज़रूर करें।।


आशा करता हु ये पोस्ट आपके लिए Informative हो सकता हैं पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कृपया कमेंट ज़रूर करें।।


साथ ही कोई सवाल हो तो आप हमें Instagram पे पूछ सकते हो, हम आपके सारे सवालों का ज़बाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे । और बॉलीवुड करियर से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे YouTube चैनल को भी Subscribe कर सकते हैं और बॉलीवुड करियर से जुड़े बहुत सारे वीडिओज़ देख सकते हो और उसका लाभ उठा सकते हो।।


धन्यवाद

रवि. यू. यादव

जय हिंद



लेबल: , ,

शनिवार, 19 जून 2021

The First Actor Who Did Acting in Film | First Actor of India | Which is The First Film of India ?

Welcome To Bollywood Help Center


नमस्कार दोस्तों , आज इस पोस्ट में बात करेंगे भारत और बॉलीवुड के पहले एक्टर जिन्होंने पहली बार फ़िल्म में काम किया। कौन थे वो और किस फ़िल्म में काम किया था पूरे विस्तार से जानेंगे।।


The First Actor Who Did Acting in Film | First Actor of India | Which is The First Film of India ?



Bollywood के पहले एक्टर्स


जब भी बात आती हैं बॉलीवुड या यूं कहें भारत के पहले एक्टर की तो ये चार नाम उभरकर सामने आता हैं। क्योंकि ये चारों ने जिस फ़िल्म में काम किया था वो भारत की पहली फीचर फिल्म मानी जाती हैं । उनका नाम हैं दत्तात्रेय दामोदर डाबके , अन्ना सालुंके, बालचंद्र फ़ाल्के और गजानन वासुदेव साणे।।
ये वो चार नाम हैं जिन्हें भारत के पहले एक्टर का दर्जा प्राप्त हैं। ये चारों भारत के महाराष्ट्र प्रान्त के रहने वाले हैं। 


किस फ़िल्म में किया था काम ?


दादासाहेब फ़ाल्के ने 1911 में लाइफ़  ऑफ  क्राइस्ट फ़िल्म बॉम्बे के एक थिएटर में देखा था उसके बाद उन्होंने भारत मे फ़िल्म बनाने की सोची। 1912 में वो फ़िल्म निर्माण की तकनीक सीखने के लिए दो सप्ताह के लिए लंदन गए और वापस आने के बाद उन्होंने फ़ाल्के फिल्म्स की शुरुआत की।


उन्होंने विदेशों से खासकर अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और इंग्लैंड से फ़िल्म बनाने के लिए उपकरण का आयात किया। उन्होंने एक्टर की तलाश के लिए अखबारों में विज्ञापन दिया। सबसे अहम बात ये थी कि उस समय कोई महिला फ़िल्म में काम करने के लिए तैयार नही थी। जिसके कारण पुरुष ही उस फिल्म में महिला का किरदार भी निभाया।


फ़िल्म का नाम था राजा हरिश्चन्द्र जो एक मूक ( Silent ) फ़िल्म थी जिसे हिंदी, मराठी, और इंग्लिश में बनाई गई थी। हालांकि ये भारत की पहली फ़िल्म थी इस लिहाज़ से ये चारों एक्टर्स ने इस मे काम किया था इसलिए ये चारों भारत और यू कहे कि बॉलीवुड के पहले एक्टर्स माने जाते हैं।

The First Actor Who Did Acting in Film | First Actor of India | Which is The First Film of India ?




फ़िल्म के Cast & Crew क्या था ? 


दादासाहेब ने फ़िल्म के बहुत सारी जिम्मेदारी संभाल रखी थी वे फ़िल्म के पटकथा, संपादन, और निर्देशन खुद किया था साथ ही, मेकअप , और सारे टेक्निकल काम के वे प्रभारी भी थे। फ़िल्म के कैमरामैन थे त्रियंबक बी. तेलंग। 


फ़िल्म का निर्माण और लंबाई


फ़िल्म छह महीने और 27 दिनों में तैयार की गई थी। फ़िल्म की पूरी लंबाई 3700 फ़ीट और 1100 मीटर की थी। ये फ़िल्म चार रील की थी।।


फ़िल्म कब और कहाँ रिलीज़ हुई थी ?

21 अप्रैल 1913 को फ़िल्म का प्रीमियर ओलंपिया थिएटर बॉम्बे में किया गया था और फ़िल्म को 3 मई 1913 को कोरोनेशन थिएटर मुम्बई में रिलीज़ किया गया था। इस तरह ये भारत की पहली Full Lenth फ़िल्म मानी जाती हैं। इस तरह भारत मे फ़िल्म निर्माण का रास्ता तय हुआ। हालांकि इस फ़िल्म का केवल पहला और आख़िरी रील ही संग्रहालय में सुरक्षित हैं।


फ़िल्म को लेकर ममतभेद


कुछ फ़िल्म के इतिहासकार दादासाहेब तोने की मूक फ़िल्म श्री पांडुलिक जो 18 मई 1912 को रिलीज़ हुई थी भारत की पहली फ़िल्म मानते हैं।
लेकिन भारत सरकार राजा हरिश्चन्द्र को भारत की पहली फ़िल्म का दर्जा दिया हैं।।


निष्कर्ष-

आज इस पोस्ट में हमने जाना कि भारत के पहले एक्टर्स कौन थे और किस फ़िल्म में काम किया था। राजा हरिश्चन्द्र पहली फ़िल्म हैं और इसमें काम करने वाले एक्टर्स भारत के पहले एक्टर्स माने जाते हैं। हालांकि ये भारत में फ़िल्म की शुरुआत मानी जाती हैं जो दादासाहेब फ़ाल्के के द्वारा शुरू की गई थी। इसलिए आज भी दादासाहेब फाल्के अवार्ड बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता हैं। और हर एक्टर का सपना होता हैं इस अवार्ड को पाने का।।



आशा करता हु ये पोस्ट आपके लिए Informative हो सकता हैं पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कृपया कमेंट ज़रूर करें।।



साथ ही कोई सवाल हो तो आप हमें Instagram पे पूछ सकते हो, हम आपके सारे सवालों का ज़बाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे । और बॉलीवुड करियर से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे YouTube चैनल को भी Subscribe कर सकते हैं और बॉलीवुड करियर से जुड़े बहुत सारे वीडिओज़ देख सकते हो और उसका लाभ उठा सकते हो।।



धन्यवाद

रवि. यू. यादव

जय हिंद











लेबल: , ,

सोमवार, 7 जून 2021

सलमान खान की राधे हिट या फ्लॉप | Radhe Box Office Collection

 Welcome To Bollywood Help Center


नमस्कार दोस्तों,आज इस पोस्ट में बात करेंगे फ़िल्म राधे के बारे में , आखिर क्यों फ़िल्म ने अच्छा बिज़नेस नही किया है ? क्या सलमान खान का स्टारडम ख़त्म हो गया हैं ? तो चलिए जानते हैं पूरे विस्तार से।


सलमान खान की राधे हिट या फ्लॉप | Radhe Box Office Collection


राधे योर मोस्ट वांटेड भाई


सलमान खान और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई   13 मई को विदेशों में 700 से 800 स्क्रीन के साथ साथ Zee5 पे भी एक साथ रिलीज़ की गई थी।  फ़िल्म के बारे में सोशल मीडिया में तरह तरह के न्यूज़ आपको देखने, और पढ़ने को मिल जाएंगे।।


राधे 2021 की एक एक्शन फिल्म हैं  जिसे प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया हैं इस फ़िल्म को ईद के मौके पर रिलीज़ किया गया था। 


इस फ़िल्म को तीन प्रोडक्शन मिलके निर्माण किया हैं सलमान खान फिल्म्स, सोहेल खान प्रोडूक्शन्स और रील लाइफ प्रोडूक्शन्स ने मिलके बनाया हैं जो क्रमशः सलमान खान, सोहेल खान, और अतुल अग्निहोत्री की तीन अलग  अलग प्रोडक्शन हैं


Why Most of the People Boycotting Salman Khan



सलमान खान की राधे हिट या फ्लॉप | Radhe Box Office Collection
Image Source - Instagram

फ़िल्म की लागत 


अगर हम फ़िल्म के लागत की बात करें तो इस फ़िल्म के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ खर्च किया गया हैं जो कि एक बड़े बजट की फ़िल्म हैं। 


बॉक्स आफिस कलेक्शन


अगर बॉक्स आफिस कलेक्शन की बात करे तो फ़िल्म भारत में केवल तीन सिनेमाघरों में ही रिलीज़ किया गया हैं । ये तीनों सिनेमाघर त्रिपुरा में हैं। भारत में तीन हॉल से लगभग 62000 की मात्रा कमाई हुई हैं।


वही फ़िल्म विदेशों में अच्छी कमाई की हैं । 18 करोड़ की कमाई फ़िल्म अभी तक कर चुकी हैं जिसमे 50% अकेले दुबई से किया हैं लेक़िन अब कमाई की रफ़्तार की कम होने लगी हैं ट्रेड जानकर की माने तो ओवरसीज़ से ज़्यादा से ज़्यादा 20 करोड़ तक कि कमाई हो सकती हैं।


फ़िल्म यूनाइटेड अरब अमीरात और न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से अच्छी कमाई अबतक किया हैं । यूएई में 50% थिएटर क्षमता के साथ रिलीज़ किया गया था।।


ओपनिंग डे पर फ़िल्म Radhe Your Most Wanted Bhai ने वर्ल्डवाइड  4 करोड़ 24 लाख कलेक्शन किया था।।


सलमान खान की राधे हिट या फ्लॉप | Radhe Box Office Collection
Image Source - Instagram

IMDB रेटिंग 


IMDB की रेटिंग की बात करें तो इस फ़िल्म को 1.8/ 10 में दिया गया हैं जिसे एक औसत माना जा सकता हैं। 


Zee5 के पास राधे का सारा राइट्स


Zee5 ने फ़िल्म राधे के सारे राइट्स 230 करोड़ में खरीद लिया था। फ़िल्म OTT प्लेटफार्म पे भी एक साथ ही रिलीज़ किया गया था जहाँ अभी तक लगभग 45 लाख तक लोगों ने देखा हैं।


समीक्षा (Public Review)


अगर फ़िल्म की लोगों के द्वारा दी गई रिव्यु की बात करें तो मिश्रित प्रीतिक्रिया हैं। कई सारे लोंगो का कहना हैं कि फ़िल्म की स्टोरी कुछ भी नही हैं वही स्टोरी तो तोड़ मरोड़ किया हैं जिसके कारण से बहुत लोग फ़िल्म की अच्छी नही बात रहे है।

वही दूसरी ओर सलमान खान के फैंस इसे अच्छी फिल्म बात रहे हैं कमाल आर खान ने कहा हैं कि 200 करोड़ की राधे और 2 करोड़ की देशद्रोही दोनों की IMDB रेटिंग एक हैं तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हो।।


निष्कर्ष



मैंने भी फ़िल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई देखी हैं मुझे भी फ़िल्म कुछ खास नही लगी क्योंकि स्टोरी के नाम पे कुछ भी नही हैं हां फ़िल्म की मेकिंग अच्छी हैं लोकशन काफी अच्छे है और दिशा पाटनी फ़िल्म में काफी ग्लैमरस लगी हैं।


आपकी क्या राय हैं फ़िल्म कैसी है ज़रूर कमेंट करके बताये।।


ओवरआल बात करें तो फ़िल्म लागत से ज़्यादा की कमाई कर चुकी हैं। और ये कमाई और हो सकती थी अगर पूरे भारत में फ़िल्म रिलीज़ होती तो।। इस फ़िल्म को देखने के बाद ये ज़रूर कह सकते हैं कि स्टार के नाम पे कुछ भी परोस दिया जाता हैं।।


अगर आप बॉलीवुड करियर से सम्बंधित वीडियो पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते है। साथ ही अगर कोई सवाल हो तो इंस्टाग्राम पे पूछ सकते हैं 


जय हिन्द 

धन्यवाद 

रवि यु. यादव 



 

लेबल: , ,

शनिवार, 5 जून 2021

आख़िर करणी सेना पृथ्वीराज का क्यों कर रही हैं विरोध | Why Karni Sena Opposing Prithviraj


Welcome To Bollywood Help Center


नमस्कार दोस्तों,आज इस पोस्ट में बात करेंगे अक्षय कुमार की आनेवाली फ़िल्म पृथ्वीराज के बारे में । आख़िर फ़िल्म रिलीज़ होने से पहले क्यों विवादों में घिर गया है ? क्यों करणी सेना इस फ़िल्म का विरोध कर रही हैं ?


आख़िर करणी सेना पृथ्वीराज का क्यों कर रही हैं विरोध | Why Karni Sena Opposing Prithviraj
Image Source - Google 



करणी सेना क्यों कर रही हैं विरोध


करणी सेना राजपूत Comminuty के द्वारा बनाई गई संगठन हैं जो राजपूत समाज के ख़िलाफ़ किसी भी कदम का हमेशा विरोध करती रहती हैं। इससे पहले भी कई बार बहुत सारी फिल्मों को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया हैं यहाँ तक को कई जाने भी गई हैं।


अब नया मुद्दा हैं फ़िल्म पृथ्वीराज का। करणी सेना द्वारा बताया जा रहा हैं कि फ़िल्म का नाम यानी कि फ़िल्म का टाइटल को पृथ्वीराज के पूरे नाम मे बदल दिया जाए क्योंकि ये उनका अपमान हैं।।


साथ ही वो रिलीज़ से पहले फ़िल्म के स्क्रीनिंग की भी मांग कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी अपना  बॉलीवुड डेब्यु कर रही हैं । 



आख़िर करणी सेना पृथ्वीराज का क्यों कर रही हैं विरोध | Why Karni Sena Opposing Prithviraj
Image Source - Instagram 



क्या हैं करणी सेना का पक्ष 


करणी सेना के युवा विंग अध्यक्ष और फ़िल्म निर्माता सुरजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि फ़िल्म महान पृथ्वीराज चौहान पे आधारित हैं तो फ़िल्म का नाम केवल पृथ्वीराज कैसे हो सकता हैं ? उन्होंने कहा कि फ़िल्म के टाइटल को उनके पूरे नाम में बदल दिया जाए और उन्हें सम्मान दिया जाए।।


करणी सेना ने दिया धमकी



करणी सेना ने कहा हैं कि वे हमारी बातें मानें और फ़िल्म का टाइटल बदले और साथ ही रिलीज़ से पहले फ़िल्म का स्क्रीनिंग करे। आगे उन्होंने कहा हैं कि अगर हमारी बातें नही मानी जाती हैं तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे साथ ही उन्होंने चेतावनी दिया कि पद्मावत के दौरान लीला भंसाली के साथ जैसा हुआ था उसके लिए भी तैयार रहना चाहिए। अभी तक फ़िल्म के मेकर की तरफ़ से कोई ज़बाब नही आया हैं।।


आख़िर करणी सेना पृथ्वीराज का क्यों कर रही हैं विरोध | Why Karni Sena Opposing Prithviraj
Image Source - Instagram



फ़िल्म की पृष्ठभूमि 


ये फ़िल्म महान पृथ्वीराज के जीवन और पराक्रम पर आधारित है यशराज के बैनर तले बन रही ये फ़िल्म ये बड़े बजट की फ़िल्म हैं।


इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ साथ सोनू सूद और संजय दत्त भी आपको दिखाई देंगे। फ़िल्म में मानुषी संयोगिता के किरदार में हैं जो पृथ्वीराज की प्रेमिका थी।। फ़िल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं चंद्रप्रकाश द्विवेदी और प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।।


किस किस फ़िल्म का विरोध किया हैं अभी तक


अभी तक कई फिल्मों को लेकर करणी सेना ने विरोध और प्रदर्शन कर चुके हैं।


पद्मावती


2017 में पद्मावती को लेकर विरोध किया गया था जिसमे पद्मावत के कैरेक्टर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और  काफ़ी विवाद भी हुआ था साथ ही दीपिका पादुकोण को करणी सेना के द्वारा धमकी भी दिया गया था।।


तांडव


अमेज़ॉन प्राइम की वेबसेरीज़ तांडव को लेकर भी काफ़ी विवाद हुआ था क्योंकि इसमें हिन्दू देवता को लेकर टिपण्णी किया गया था । यहाँ तक कि करणी सेना के अजय सेंगर ने कहा था जो भी हिन्दू के भगवान के बारे में टिप्पणी किया हैं उसका जीव काट कर लाएगा उसको 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा।।


लक्ष्मी बम

अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी बम जिसका नाम बदल कर बाद में लक्ष्मी रख दिया गया। इस फ़िल्म को लेकर भी करणी सेना का काफी रोष झेलना पड़ा था क्योंकि बम को शब्द था वो कही न कही हिन्दू Ideology को खराब कर रहा है  ऐसा उनका कहना था और काफ़ी विवाद के बाद अंततः फ़िल्म का नाम लक्ष्मी रख दिया गया था।।


जोधा अकबर


2008 में जोधा अकबर को लेकर भी विरोध किया गया था यहाँ तक कि कोई सिनेमा हॉल फ़िल्म को रिलीज के लिए तैयार नही था। करणी सेना का कहना था कि फ़िल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया गया हैं क्योंकि जोधा अकबर की पत्नी नही थी।। फ़िल्म को लेके काफ़ी विरोद प्रदर्शन किया गया था


वीर


इस फ़िल्म को लेकर भी करणी सेना ने विरोध किया था यहाँ तक सलमान खान के पोस्टर को भी जलाया गया था और कई सिनेमा घर को भी बंद कराया था । 


उनका कहना था कि इस फ़िल्म कई सीन में उनके कम्युनिटी

को बदनाम किया गया हैं।।





निष्कर्ष

जैसा कि उपर्युक्त पोस्ट में आपने जाना कि किस तरह जब भी कोई Historical फ़िल्म बनती हैं और उसमें हिन्दू कल्चर या राजपूत कम्युनिटी के बारे में कुछ गलत दिखया जाता हैं तो करणी सेना हमेशा उसका विरोध करती हैं।। चलो कोई तो हैं जो हिन्दू कल्चर को लेकर सजग रहता हैं । 


कभी कभी जान बुझकर भी फ़िल्म मेकर ऐसा करते हैं फ़िल्म में ताकि फ्री में पब्लिसिटी हो सकें जो कि बिल्कुल गलत हैं।।

आप क्या सोचते हैं इस तरह का विरोध सही हैं या ग़लत है कमेंट करके ज़रूर बताये।।


धन्यवाद

रवि यू. यादव









लेबल: , ,

मंगलवार, 4 मई 2021

Corona Vs Bollywood | How Lockdown Affected Bollywood & Workers ?



हेलो फ्रेंड्स , आज इस पोस्ट में बात करेंगे पूरे details में कि किस तरह कोरोना और lockdown के कारण पूरे बॉलीवुड और बॉलीवुड में काम करने वालों को बुरी तरह से प्रभावित किया हैं ? मैं खुद बॉलीवुड में काम करता हूँ और मैंने देखा हैं कि किस तरह लोग परेशान थे।  बद से बदतर ज़िंदगी हो गई थी। 



Corona Vs Bollywood | How Lockdown Affected Bollywood & Workers ?

कोरोना महासंकट (Covid-19)

कोरोना एक वैश्विक महामारी हैं और शायद इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ हैं कि एक महामारी के कारण लगभग पूरी दुनिया बंद हो गयी थी। हमारा देश भी बुरी तरह इसके चपेट में आया था 2020 में और अब 2021 में हम और बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा कोई भी सेक्टर नही हैं जो इससे प्रभावित नही हैं लेक़िन इस पोस्ट में हम ज़्यादा फोकस करेंगे बॉलीवुड पे। इस महामारी के कारण बॉलीवुड और इसमें काम करने वाले लोग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।


Lockdown VS Bollywood & Workers


बॉलीवुड लगभग 20000 करोड़ की इंडस्ट्री मानी जाती हैं और ये 2020 तक 23800 करोड़ तक कि बन सकती थी लेक़िन Lockdown के कारण इसकी रफ़्तार काफ़ी धीमी पड़ गई हैं। 2020 में जब lockdwon लगाया गया उसके बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गयी। जो लोग शूटिंग में काम करते थे वे सब घर पे बैठ गए। सबसे ज़्यादा परेशानी उन वर्कर्स को हुई जो रोज काम करते हैं जिसे उनका घर चलता हैं। क्योंकि Earning ख़त्म हो गयी लेकिन ख़र्चे और बढ़ गए कारण सारे समानों का दाम बढ़ गया कालाबाज़ारी के कारण।। 

हालांकि हालात कुछ ठीक हुआ और लोग फिर से काम पे आने लगे। लेक़िन एक बार फिर 2021 में इस महामारी ने लोगों का जीना हराम कर दिया हैं। जो सक्षम हैं उन्हें कोई प्रॉब्लम नही हैं लेकिन जो वर्कर हैं उनका घर कैसे चलेगा। लोग Hand To Mouth जैसी स्थिति में पहुच गए हैं। जहाँतक संभव हो सरकार और जोसंस्थाएं हैं उन्हें इनको आर्थिक मदद देनी चाहिए।  एक रेंट, लॉजिंग और फूडिंग, लाइट बिल, सारे ख़र्चे तो चाहिए ही चाहिए लेक़िन इनकम कुछ नही हैं और न जाने ये हालात कब ठीक होंगे ?

Lockdown 2020 के कारण परेशानी

Lockdown के कारण काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा खासकर उनलोगों को जो दूसरे राज्यों से जाकर बड़े शहरों में काम करते थे। लोग घर जाने के लिए व्याकुल थे लेकिन कोई साधन नही था। लोगों ने यहाँ तक कि पैदल शहरों से गांव की और का रुख़ किया जिसके कारण बहुत सारे लोगों ने दम तोड़ दिया। ट्रेन , बस, सारे रास्ते बंद थे। लेक़िन ऐसी बीच कुछ बड़े सेलेब्रिटीज़ और बहुत और भी लोगों ने आगे आया और ज़रूरतमंद लोगों की सहायता की।  इसमें सोनू सूद बॉलीवुड स्टार काफ़ी लोगों को उनके घर तक पहुचाया वो भी अपने ख़र्चे पे। और भी कई तरह से उन्होंने सहायता किया। यहां तक कि बिहार में लोग उनके नाम से मंदिर तक बनाने, अपने बच्चे का नाम उनके नाम पर रख दिया। कुछ बॉलीवुड आर्गेनाईजेशन जैसे IPRS, Writers Association, Being Human, जैसे और संस्था ने मेम्बरों को आर्थिंक सहायता किया लेक़िन वो काफ़ी नही था। 
इतना होने के बाद भी स्थिति काफी  हृदय विदारक और भयावह थी।

Lockdown 2021

अब एक बार फिर से लगभग सब जगह वैसी ही स्थिति बन रही हैं। कई बड़े शहरों में lockdown और कर्फ्यू लगा दिया गया हैं। हालांकि इस बार पूर्ण lockdown न होने के कारण काफ़ी राहत हैं। लेक़िन सरकार के साथ साथ हम पब्लिक को ख़ुद भी समझदारी से काम लेना होगा क्योंकि इस बार का लहर काफ़ी घातक हैं जिससे हर किसी को सुरक्षित रहने की ज़रूरत हैं। अभी तक मीडिया के अनुसार लगभग 2 लाख से ज़्यादा लोग इस कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके हैं। रोज बड़ी संख्या में ग्रसित भी हो रहे हैं।

इस सब के कारण फ़िर से लोग गांव की तरफ रुख़ करने लगे हैं जिसके कारण एक बार फिर से बॉलीवुड की स्थिति ख़राब हो रही हैं और साथ ही हज़ारो करोड़ो का नुकसान हो रहा हैं और इसमें काम करने वाले लोग भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। बड़ी बड़ी फिल्में बन के पड़ी हैं रिलीज़ नही हो पा रही हैं इस महामारी के कारण।


 
                                                        True Facts of Bollywood

OTT का बढ़ता क्रेज़

इस महामारी के कारण सारे Theaters बंद हो गए जिसके कारण OTT Platform का क्रेज़ लोगों में काफ़ी बढ़ा हैं। बड़ी बड़ी फिल्में OTT पर रिलीज़ की गई हैं और अच्छी खासी कमाई भी किया हैं। लोग भी ott को हांथोहाथ लिया। और आनेवाले समय मे ये प्लेटफार्म और बड़ा होता जाएगा जो कही न कही बॉलीवुड को नुक़सान ही पहुँचा सकता हैं। क्योंकि लोग अपनी मनपसंद फिल्में, सीरीज मोबाइल पर ही देख रहे हैं। बढ़ती technolgy के कारण आप मोबाइल से बड़े स्क्रीन पर आसानी से कुछ भी देख सकते हो औऱ थिएटर जैसा मज़ा ले सकते हो।।


निष्कर्ष 

कुल मिलाकर जिस तरह से देश और हर एक सेक्टर का हालात बना हुआ हैं बस ऐसे हालात में हमे एक दूसरे को जहाँ तक संभव हो सहायता करनी चाहिए। क्योंकि खासकर जो बॉलीवुड में काम करने वाले लोग हैं उनका कोई और चार भी नही हैं जबतक हालात सामान्य नही होते हैं। साथ ने सरकार को और प्राइवेट जो संस्था हैं उन्हें भी आगे आना चाहिए लोगों की सहायता के लिए क्योंकि एक महामारी की मार से बॉलीवुड को उबरने में समय लगेगा। और जबतक बॉलीवुड नही संभलेगा तबतक वर्कर्स की हालत भी सामान्य नही हो सकता। 

इस महामारी से हम सब को भी सबक सीखना चाहिए जिस तरीक़े से इंसान अपने फ़ायदे के लिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर रहा हैं अब भी समय हैं सम्भल जाना चाहिए। या फिर इस तरह के प्रकोपों को झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर हम अपने आने वाले नए Genration को अच्छा जीवन देना चाहते हैं तो हमें सतर्क हो जाना चाहिए।।

धन्यवाद 
रवि. यू. यादव

लेबल: ,

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

Casting Couch In Bollywood Film Industry | Truth of Bollywood Industry


आज इस पोस्ट में बात करेंगे Casting Couch के बारे में। बॉलीवुड में किस तरह से कास्टिंग काउच किया जाता हैं। और क्या होता हैं कास्टिंग काउच ? और किस तरह इसके ज़रिये लड़कियों का शोषण किया जाता हैं ?

 
Casting Couch In Bollywood Film Industry , Truth of Bollywood Industry


Casting Couch क्या हैं ?

कास्टिंग काउच दो शब्दों से मिलकर बना हैं। कास्टिंग का मतलब आप सब जानते हो होंगे किसी को मौक़ा देना। और काउच का मतलब होता हैं सोफा 

यानी कि इस वर्ड कास्टिंग काउच का पूरा मतलब होता हैं किसी नए ऐक्ट्रेस जो फिल्मो में काम करना चाहती हैं उसको बड़ी फिल्मो में काम देने के बदले जो काम देने वाला हैं उसके साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाने को ही कास्टिंग काउच कहा जाता हैं। ये वर्ड ज़्यादातर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही यूज़ किया जाता हैं।

 बॉलीवुड में कास्टिंग काउच क्यो इतना पॉपुलर हैं।

बॉलीवुड एक ग्लैमर फील्ड हैं जहाँ हर रोज हज़ारो लड़के लडकिया आती हैं फिल्मो में काम करने के लिए। जिस प्रकार वहाँ इतनी भीड़ हैं हर कोई चाहता हैं कि उसे जल्दी से जल्दी मौक़ा मिले और वो भी बड़े स्टार की तरह बन जाये। जिसके पास नाम दौलत और शौहरत होता हैं। जो नए लोग आते हैं उनके अंदर धैर्य नही होता हैं वो जल्दी ही सफल होना चाहते हैं। वो अपने टैलेंट के दम पर नही आगे बढ़ना चाहते हैं।

 ख़ासकर लड़किया इस मामले में सबसे ज़्यादा आगे हैं। और कुछ हद तक ये सही भी हैं कि इस टेंडर ऐज में हर कोई चाहता हैं कि उसके पास वो सब कुछ हो जो वो चाहता हैं। इसमें कोई बुराई नही हैं लेकिन उस चीज़ को पाने की चाहत में अपनी limitation को क्रॉस करना कितना सही हैं इसपर सबके अपने अपने विचार हो सकते हैं।

 आख़िर कास्टिंग काउच क्यों होता हैं ?


Casting Couch के कई कारण हैं लेक़िन मुख्य कारण हैं जल्दी सफलता पाने की चाहत जिसके कारण नए एक्ट्रेस किसी भी हद तक जाने से नही चूकते हैं। इसके पीछे एक मानसिकता हैं कि अगर किसी के साथ पर्दे जे पीछे रात गुजार के अगर वो सब कुछ मिलता जिसकी चाहत होती हैं तो क्या फ़र्क़ पड़ता हैं ऐसे कई उदाहरण हैं बॉलीवुड में जिसने इस तरीके से कई एक्ट्रेस नाम और शोहरत हासिल किया हैं  यहाँ मैं किसी का पर्सनली नाम नही लेना चाहता लेक़िन ये बाते सर्वविदित हैं ।

इसी का नाज़ायज़ फ़ायदा भी उठाया जाता हैं बड़े बड़े से छोटे स्तर तक कास्टिंग डायरेक्टर के द्वारा। मैं ख़ुद अपनी आंखों के सामने देखा हैं कि नई लड़किया किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाती हैं।

काउच का मुख्य कारण :-

01. एक्टरों की भीड़

02. जल्दी काम पाने की तमन्ना

03. जल्दी नाम दौलत और शोहरत अर्जित करने की चाहत

04. गलत मानसिकता

05. ग्लैमर के आगे अपनी ज़मीर से समझौता


Prachi Desai Reveals About Casting Couch In Bollywood

अभी हाल ही में बॉलीवुड के जानी मानी एक्ट्रेस प्राची देसाई ने कहा था कि उन्हें भी एक बड़ी फ़िल्म में काम करने के बदले Compromise के लिए कहा गया था डायरेक्टर के द्वारा लेक़िन प्राची ने मना कर दिया था। प्राची ने 2006 में राम कपूर के साथ कसम से में लीड भूमिका निभाई थी। उसके बाद 2008 में रोक ऑन फ़िल्म किया था। इस तरह के न जाने कितने किस्से बॉलीवुड में पयाप्त हैं। बॉलीवुड के ये कुछ अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने इस सच का सामना किया हैं।

कंगना रनौत-

कंगना रनौत ने खुद बताया था कि 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली ने उनके साथ Physical harashment किया था। साथ ही तनु वेड्स मनु के 
ऑडिशन के बाद उन्हें सेक्स के लिए Approach किया गया था।

स्वरा भास्कर -

स्वरा भास्कर ने हालांकि की कभी कोई आवाज़ इसके ख़िलाफ़ नही उठाया लेक़िन उन्होंने कहा था मैंने कई फिल्मों को छोड़ दिया इसकी वज़ह से। जहाँ Compromise के लिए कहा जाता था।

पायल रोहतगी -

इन दिनों सोशल मीडिया में काफी चर्चित रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने कहा था कि एक बार बॉलीवुड डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने उनके घर आये बातचीत के लिए। कुछ समय बाद बनर्जी ने कहा कि शर्ट उतारो क्योकि तुम्हारा काफी वज़न बढ़ गया है में देखना चाहता हु की आप करैक्टर के लिए फ़िट हो या नही। और रोहतगी ने डायरेक्टर को घर से जाने के लिए कहा। बाद में पता चला कि वो फ़िल्म से निकाल दिया गया हैं।।

शेर्लिन चौपड़ा -

विवादित फ़िल्म कामसूत्र 3D की हिरोइन शेर्लिन चौपड़ा ने प्रोड्यूसर पे FIR किया था ये कहते हुए की प्रोड्यूसर ने बिना कैमरा के Intimate Scene करने के लिए कह रहा था।।

सुरवीन चावला -

Hate Story 2 की हिरोइन  सुरवीन चावला  ने कहा कि वो लकी रही हैं कि उन्हें बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का शिकार नही होना पड़ा। लेक़िन उन्होंने इसे फेस किया हैं लेक़िन उन्होंने refuse कर दिया था।  और ये साउथ में आम बात हैं।।

ममता कुलकर्णी -

90 के दशक की हिरोइन ममता कुलकर्णी ने फ़िल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पे आरोप लगाया था कि फ़िल्म चाइना गेट में काम के बदले संतोषी ने उन्हें हमबिस्तर के लिए कहा था। इस बात को समाचार में भी काफ़ी उछाला गया था। 

कल्कि कोचलिन-

कल्कि कोचलिन ने भी आरोप लगाया था कि प्रोड्यूसर उसे invite किया था dinner के लिए साथ मे वो फ़िल्म में काम देने की भी बात किया था अगर उसका प्रस्ताव वो स्वीकार के लेती हैं। लेक़िन कल्कि ने मना कर दिया था।।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति -

सुचित्रा कृष्णमूर्ति कृष्णमूर्ति ने भी कहा था कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच एक प्रकार से Open Process हैं जिसका नए एक्ट्रेस के साथ नाज़ायज़ फायदा उठाया जाता हैं।।

टिस्का चौपड़ा -

तारे ज़मीन पर की हिरोइन टिस्का चौपड़ा  ने भी Reveal किया था कि उन्हें Aggrement के समय कहा गया था कि आप तैयार हो फ़िल्म करने को साथ मे पूरे शूटिंग के दौरान आपको उनके( डायरेक्टर ) अनुसार हर काम करना होगा।।

चित्रांगदा सिंह -

चित्रांगदा सिंह ने भी आरोप लगाया था कि फ़िल्म " बाबूमोसाई बन्दूकबाज़" के सेट पे डायरेक्टर ने जान बूझकर बार बार इंटिमेट सीन करने को कहा था ।

इस तरह से बॉलीवुड में ऐसे बहुत उदाहरण हैं । छोटे लेवल से लेकर ऊपर तक कास्टिंग काउच किया जाता हैं। वही कोई फेमस स्टार जब इस बारे में बात करता हैं तब ये न्यूज़ बन जाता हैं। लेक़िन हर रोज़ न जाने कितनों को इस कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ता हैं।

इस प्रथा को रोकने के लिए नए कलाकार जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने आती हैं उनको खुद ही सतर्क रहना होगा। और अपने टैलेंट के दम पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए।। तभी ये कास्टिंग काउच जैसे प्रचलन से मुक्ति मिलेगी।।

आज इस पोस्ट में मैंने आपको बताया कास्टिंग काउच के बारे में और ये किस तरह बॉलीवुड में व्याप्त हैं और इसके कारण न जाने कितनी लड़कियों को इसका शिकार होना पड़ता हैं। ये सुनने में जितना standard शब्द लगता हैं इसके पीछे उतना ही घिनौना काम किया जाता हैं , हम सबको ऐसे रोकने के लिए आगे आना चाहिए । 

धन्यवाद् 
रवि. यु. यादव 












लेबल: ,

बुधवार, 24 मार्च 2021

Big Updates Of SWA For New And Old Writers

स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन
अगर आप एक प्रोफ़ेशनल राइटर्स हैं तो आपके लिए एक बड़ा अप्डेट्स हैं स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन की तरफ से। पिछले काफ़ी दिनों से राइटर्स एसोसिएशन का offilne सारे काम बंद थे। केवल online ही सारा काम किया जाता था। लेकिन 25.03.21 से सारे ऑफ लाइन काम फिर से शुरू हो गया हैं।

मुख्यतः ये पांच काम शुरू हो गया हैं

01. New Membership 
02. Renewal of Regular Membership
03.  Readmission of  Lapsed Membership
04. Upgradation of Membership
05. Script Registration
ऊपर दिए गए ये सारे काम 25 मार्च 21 से शुरू कर दिया गया हैं। अगर आप इसमें कोई भी काम करवाना चाहते हो तो आप  स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के दफ़्तर में जाकर कर सकते हो।
लेकिन अगर आप स्क्रिप्ट रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हो तो  आपको पहले Appointment लेना होगा तभी आप कर सकते हो। जबतक नई guideline ज़ारी नही किया जाता हैं।

घर बैठे ये सारे काम कैसे करें ?

अगर आप आफिस विज़िट नही करना चाहते हो इन सारे कामो को करवाने के लिए तो आप ये सारा काम आप घर बैठें ऑनलाइन भी कर सकते हो।
आप ये सारे कामों को करने के लिए स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के द्वारा दिये गए लिंक पे जाकर आप फॉर्म भर सकते हो उसके बाद स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन आपके फॉर्म को वेरीफाई करेगी। सब कुछ सही होने के बाद स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन आपको पेमेंट करने के लिए एक और लिंक भेजेगी । पेमेंट सफलतापूर्वक होने के बाद आपका डेटाबेस अपडेट कर दिया जाएगा।
आप पेमेंट के समय नए कार्ड को अपने पते पर कुरियर के द्वारा भी मंगवा सकते हो । पेमेंट के समय आप इस ऑप्शन को चुन सकते हो।।

01.Renewal करने का लिंक
https://forms.gle/7J8qR9gUheerXViQ6
02.Readmission करने का लिंक
https://forms.gle/gfU2698gRcsg4ZNM6
03. Card Upgradation Link
https://forms.gle/RdeMh9TuCT8qB2RZ7
04. New Membership लेने के लिए
https://forms.gle/E5JWAzSp9VhQfVMC6
नोट- अगर आपको ऊपर दिए गए लिंक ओपन में कोई परेशानी हो तो आप उनके website - contact@swaindia.org पर ईमेल सेंड करके जानकारी ले सकते हैं।

काम का समय

 नयी सदस्यता, रीन्यूअल, रीएडमिशन और अपग्रेडेशन के लिए आप

सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार

स्क्रिप्ट रजिस्ट्रेशन का समय

 दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक ( सोमवार से शनिवार)

हमने इस पोस्ट में कोशिश किया हैं कि SWA के द्वरा ज़ारी किया गया new guidelnes के बारे में जानकारी देने की ताकि आपको किसी भी काम के लिए जाकारी हो।।

किसी भी प्रकार से सवाल के लिए आप हमें इंस्टाग्राम फेसबुक, और YouTube पर कमेंट कर सकते हो।

लेबल: ,

शुक्रवार, 19 मार्च 2021

आखिर क्यों भोजपुरी इंडस्ट्री इतना बदनाम हैं ? क्या बिहार सरकार के इस आदेश का पालन हो रहा हैं ?


नमस्कर दोस्तों आज इस पोस्ट में बात करेंगे बिहार सरकार के द्वारा दिए गए चेतावनी के बारे में जिसमे बताया गया हैं कि बिहार सरकार अश्लील गानों और फिल्मो को बिहार में कर सकती हैं बैन।।

बिहार में अश्लील गानों पर रोक 



क्या बिहार सरकार के इस आदेश का पालन हो रहा हैं ? आखिर क्यों भोजपुरी इंडस्ट्री इतना बदनाम हैं ?
Image Source - Instagram


पिछले दिनों बिहार सरकार के द्वारा कहा गया कि अब बिहार में अश्लील गाने नही बजेंगे। लेकिन ऐसा पहली बार नही हुआ हैं इससे पहले भी ऐसे आदेश दिए गए हैं लेकिन परिणाम वही का वही हैं। अभी भाजपा के ही विधायक और गीतकार विनय बिहारी ने भी सरकार से कहा कि अश्लील गाने बनाने वाले और गाने वाले दोनों पे करवाई किया जाए। क्या इस तरह से ये अश्लीलता बंद ही जाएगी। कभी नही हो सकती क्योंकि इससे पहले भी ऐसे आदेश दिए गए थे।


आख़िर कैसे होगी अश्लीलता बंद



अगर वाकई सरकार चाहती हैं कि बिहार में अश्लील गाने बैंड किया जाए तो सबसे पहले सरकार को करवाई करनी होगी उनलोगों पर जो इस तरह के गाने लिखते हैं जो गाते हैं और जो ऐसे गानों को प्रोड्यूस करते हैं। क्योंकि डायरेक्ट जनता को आदेश दे देने से ये चीज़े बंद कभी नही हो सकती। और ऊपर से स्वतंत्रता के अधिकार के हनन की बातें भी उठायी जाएगी।  

आज भोजपुरी का सारे बड़े स्टार ज़्यादतर अश्लील गाने गाते हैं इसमें सबसे बड़ा दोषी कोई हैं तो ऐसे घटिया राइटर जो इस तरह के गाने लिखते हैं और उससे भी ज़्यादा कसूरवार जो इस गाने को गाते हैं। 


जब प्रोडक्शन ही नही होगा तो लोग नही सुनेंगें। लोग वही सुनते और देखते हैं जो दिखाया जाता हैं। अगर सरकार ठान ले कि ऐसे बंद करना ही हैं तो ये बहुत ही आसानी से रोका जा सकता हैं।

क्या बिहार सरकार के इस आदेश का पालन हो रहा हैं ? आखिर क्यों भोजपुरी इंडस्ट्री इतना बदनाम हैं ?
Image Source - Khesari lal's - Instagram



सरकार को क्या करना चाहिए


हम सब जानते हैं कि भोजपुरी का मुख्य प्रान्त बिहार हैं यही  सबसे ज़्यादा बोली जाती हैं और फिल्मों का मुख्य सेंटर भी यही हैं । अगर सरकार चाहती हैं कि इसे बंद करना तो सरकार एक क़ानून बनाये जिसके अंतर्गत कोई भी अश्लील गाना या वो फ़िल्म जिसमे इस तरह के अश्लील गाना या कुछ और दिखया गया हो उसपे पूरी तरह से प्रतिबंध हो। और इसके लिए सरकार को इस पर्टिकुलर डिपार्टमेंट बनाना चाहिए जो इसको मोनिटर कर सके। और पकड़े जाने पर सख़्त सज़ा और जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए।


अगर सरकार इस तरह के कदम उठाएगी तो मज़बूरन जो बड़े निर्माता या छोटे सब की मनमानी बंद हो जाएगी। क्योकि भोजपुरी अगर बनाना हैं तो बिहार के सिवा उनका काम नही चल सकता। लेकिन ऐसे लिए सरकार को दृढ़ता दिखानी होगी तभी संभव हैं जैसा शराब बंदी में नीतीश कुमार ने दिखाया था। अन्यथा केवल पुलिस को कह देना की ऐसे लोग जो ऐसा गाना बजाते हैं उसपर करवाई करें तो ये मुर्खता के सिवा कुछ भी नही कहा जायेगा।


भोजपुरी के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण 


आज एक तरफ़ जहाँ साउथ की फिल्मों का बॉलीवुड के द्वारा रिमेक किया जा रहा हैं वही दूसरी तरफ़ भोजपुरी आज भी वही खड़ी हैं। केवल बड़ी गाड़ी दिखा देना महंगे कपड़े और महंगे लोकेशन दिखा देने से वो मुक़ाम हासिल नही किया जा सकता हैं।

अगर भोजपुरी को ऊपर उठना हैं तो सरकार के साथ साथ जो बड़े राइटर्स और निर्माता हैं उनको भी आगे आना होगा। अच्छी कहानी लेके आना होगा। 

आप 2000 के बाद कि भोजपुरी कोई भी फ़िल्म देखलो उसमे कहानी के नाम पे कुछ नही मिलेगा। बस वही एक विलेन एक हीरो और दोनों में दुश्मनी और अंत मे विलेन को ख़त्म किया जाता हैं। बिना मतलब के 9 से 10 गाने, ज़बरदस्ती का फाइट और कहानी के नाम पे ज़ीरो।  तो कैसे ये इंडस्ट्री आगे जाएगी ?

क्या बिहार सरकार के इस आदेश का पालन हो रहा हैं ? आखिर क्यों भोजपुरी इंडस्ट्री इतना बदनाम हैं ?


बाहर वाले आख़िर क्यों भोजपुरी से नफ़रत करते हैं ?


केवल पूरे भारत में भोजपुरी बोलने और समझने वाले लगभग 20 करोड़ से ऊपर हैं लेक़िन मेकिंग के नाम पर कुछ नही केवल फूहड़ता ही परोसा जाता हैं इसीलिए लोग इस इंडस्ट्री से दूरी बनाते हैं और नफ़रत करते हैं। 

और दूसरा सबसे बड़ा कारण यहाँ हद से ज़्यादा दलालो की संख्या जो फ़िल्म के नाम पे नए लड़के लड़कियों और नए प्रोड्यूसर को बेबकुफ़ बनाते हैं और यही उनका काम ही हैं। एक प्रोड्यूसर जैसे ही आता हैं ये दलाल उनके साथ इस तरह चीट करते हैं कि वो दुबरा फ़िल्म बनाने की सोचता भी नही हैं और छोटे प्रोड्यूसर तो बर्बाद होके चले जाते हैं।

अंततः और भी बहुत कारण हैं लेकिन सरकार के साथ साथ बड़े राइटर्स, सिंगर्स, निर्माता इन सबको बदलना होगा तभी बाहर के बड़े प्रोड्यूसर भी यहाँ इन्वेस्ट करेंगे तभी अच्छी फिल्में बनेगी जो मनोरंजन के साथ साठ समाज को एक नई दिशा भी दिखाएगी।

आप क्या सोचते हो क्या सरकार ये कदम वाकई उठाएगी ? सरकार को और जो मेकर और सिंगर हैं इस तरह के अश्लील बनाने वाले उनके ख़िलाफ़ सरकार को करवाई करनी चाहिए ? 

धन्यवाद

रवि यू.यादव

लेबल: , ,

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

Ajay Devgan Announced New Film "Thank God"

    अजय देवगन ने किया नई फिल्म की घोषणा

 Image Source - Google

नए साल के मौके पर बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपनी नई फ़िल्म की घोषणा की हैं। फ़िल्म का नाम होगा "थैंक गॉड" इस फ़िल्म  के अन्य स्टार कास्ट की बात करे तो इसमें  सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। सिद्धार्थ के साथ अजय देवगन की ये पहली फ़िल्म हैं जबकि रकुल प्रीत सिंह के साथ ये उनकी तीसरी फिल्म हैं


       फ़िल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होगी

बताया जा रहा हैं कि इस फ़िल्म की शूटिंग जनवरी में ही शुरू होगी। वही इस फ़िल्म का निर्देशन  इंद्र कुमार करेंगे।अजय देवगन ने एक पोस्ट में लिखते हुए कहा कि मुझे खुशी हो रही हैं अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए। और उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में थोड़ी कॉमेडी भी होगी और सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत भी साथ दिखाई देंगे। उन्होंने ने कहा मुझे नए साल में इस फ़िल्म की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में सिद्धार्थ और रकुल को भी टैग किया हैं।


             सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी जताई खुशी


         
Sidharth Malhotra

                  Image Source - Instagram


जब इस बात का पता चला की अजय देवगन ने अपनी आने वाली नई फ़िल्म में सिद्धार्त मल्होत्रा को भी कास्ट किया हैं जो की उनके साथ पहली फ़िल्म होगी तो काफी ख़ुशी ज़ाहिर की और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट करके इस बात की जानकारी दिया हैं। और बताया कि अजय देवगन के साथ पहली  फ़िल्म को लेकर को काफी खुश हैं।


आज हमने इस पोस्ट में बॉलीवुड बॉलीवुड की आने वाली नई  फ़िल्म थैंक गॉड  के बारें में बात किया हैं उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा। आप इस  फ़िल्म के बारें में क्या सोचते हो ,आपको अजय देवगन की कौन सी फिल्म सबसे ज़्यादा पसंद हैं कमेंट करके ज़रूर बताएं। 

अगर बॉलीवुड में आप भी इंट्रेस्ट रखते हो और अपना करियर बनाना चाहते हो , साथ ही कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हो, हम आपके सरे सवालों का जबाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे। 

आप हमारे यूट्यूब चैनल पे बॉलीवुड करियर से सम्बंधित वीडियो देख सकते हो और इंस्टाग्राम पे जल्दी अपने सवालों का जबाब पा सकते हो। 

लेबल: ,

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

Director Raghav Laurence Explain About "Lakshmi Bomb"


राघव लॉरेंस ने किया "लक्ष्मी बम" का खुलासा

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अभिनत फ़िल्म "लक्ष्मी बम" 09 अक्टूबर को रीलीज़ के लिए तैयार हैं लेकिन फ़िल्म का अभी से विरोध होना शुरू हो गया हैं। हालांकि अक्षय कुमार शुरू से सामाजिक मुद्दों पर फ़िल्म बनाते रहे हैं जैसे टॉयलेट और पैडमैन जिसे लोगों ने काफ़ी पसंद भी किया हैं लेकिन इस बार लक्ष्मी बम को लेकर क्यों विरोध हो रहा हैं। आइये जानते हैं।


Raghav Lautane talks about laxmi bomb
Raghav Laurence Reveals About Laxmi Bomb 
                                                               Image Source - Google 

फ़िल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस का कहना हैं कि वो फ़िल्म में ट्रांसजेंडर के मुद्दे को दिखाना चाहते थे उन्होंने आगे कहा कि वो ट्रांसजेंडर के मुद्दे को उठाने के लिए मज़बूर थे। लेकिन अभी विवाद लव जिहाद पे हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म देखने के बाद पता चलेगा कि मैं क्या बताना और दिखाना चाहता हु। 

लक्ष्मी बम का और लव जिहाद कनेक्शन

लक्ष्मी बम तमिल फ़िल्म मुनी-2 कंचना की रीमेक हैं जिसे लॉरेंस ने ही 2011 में डायरेक्ट किया था। उन्होंने कहा कि वे एक ट्रस्ट चलाते हैं और एक बार कुछ ट्रांसजेंडर मेरे पास आये थे और जब मैंने उनकी बातें सुनी तो मुझे लगा कि उनकी बातों को सबके सामने लाना चाहिए। पहले कंचना के चरित्र के रूप में और अब लक्ष्मी के रूप में। उनका कहना था कि मैंने पहली बार हॉरर कॉमेडी शैली में ट्रांसजेंडर्स के बारे में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश को शामिल करने की कोशिश की. पात्रों को इस तरह लिखा जाता है कि दर्शक स्क्रीन पर किरदारों के विभिन्न रूपों का आनंद ले सकें।




निर्देशक ने कहा, जब कंचना तमिल में रिलीज हुई थी तो  फिल्म को ट्रांसजेंडर्स से बहुत सराहना मिली. वे सीधे मेरे घर आए और मुझे आशीर्वाद दिया. इसलिए हिंदी में जब अक्षय सर वह भूमिका निभा रहे हैं, तो मेरा मानना है कि यह संदेश दर्शकों के व्यापक स्तर तक पहुंचेगा. इस भूमिका को स्वीकार करने और निभाने के लिए अक्षय सर को मेरा विशेष धन्यवाद." फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

लक्ष्मी बम या अक्षय कुमार का विरोध

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जहां फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है वहीं दूसरी तरफ ट्रेलर की रिलीज के बाद फिल्म और अक्षय कुमार का काफी विरोध भी हो रहा है. ट्विटर पर यूजर अक्षय कुमार का कई कारणों से विरोध कर रहे हैं. पहला उनकी कनाडा की नागरिकता को लेकर, दूसरा सुशांत सिंह राजपूत केस पर नहीं बोलने को लेकर, तीसरा रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने पर. इसके अलावा फिल्म अक्षय कुमार के मुस्लिम किरदार को लेकर. लव जिहाद, धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे कई आरोप लग रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म की प्रोड्यूसर एक कश्मीर अलगावादी है।

                                                                श्रोत - गूगल इमेज़

अब डारेक्टर राघव लॉरेंस के इस बयान के बाद देखना ये होगा कि लोगों का क्या प्रतिक्रिया होती हैं। वैसे जब भी किसी फ़िल्म को लेकर कोई विवाद होता हैं तो लोग उस फ़िल्म को न चाहकर भी देखते हैं ये जानने के लिए की आख़िर विवाद क्यों हो रहा हैं। और कभी कभी ये पब्लिसिटी स्टंट के लिए भी जानबूझकर विवाद क्रिएट किया जाता हैं।

चलिए अब इंतज़ार रहेगा 09 नवम्बर का जब फ़िल्म डिज्नी हॉटस्टार पे रिलीज़ होगी।

रवि यू.यादव

जय हिंद


लेबल: ,

WHY AKSHAY KUMAR AND AJAY DEVGAN ARE FACING OPPOSITION ?


         अजय देवगन और अक्षय कुमार पर भड़के एक्टर

                 Image Source - Google 

आप सब जानते हो कि अर्णब गोस्वामी जो रिपब्लिक भारत जे चीफ एडिटर हैं अपने बेबाक़ रिपोर्टिंग के लिए काफ़ी मशहूर हैं चाहे वो कोई भी मामला क्यों न हो। पालघर में पंडितो का हत्या हो, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह का केस हो, राम मंदिर मुद्दा, या कोई भी मुद्दा हो वे खुलकर अपने चैनेल पे बात करते हैं। हालांकि कुछ लोग जो उनको पसंद नही करते उनके इस रवैये को पार्टी से भी जोड़कर देखते हैं। 

                               Arnab Goswami

             Image Source - Instagram

                Bollywood Help Center


जैसा कि आप सब जानते हो कि अर्णब गोस्वामी इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार और अजय देवगन का अर्णब के ख़िलाफ़ कोर्ट में जाने पर बॉलीवुड के ही एक और एक्टर कमाल आर खान भड़क गये हैं। अभी जब बुर्ज ख़लीफ़ा गाना रिलीज़ हुआ था तो लोगो ने अक्षय कुमार का विरोध कर रहे हैं। जो मैंने अपने पिछले पोस्ट में भी बताया हैं।

आख़िर क्यों भड़के कमाल खान इन स्टारों पर ?

एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल खान का कहना हैं कि आज वो अर्णब गोस्वामी के ख़िलाफ़ अक्षय कुमार और अजय देवगन कोर्ट जाने के लिए तयार हैं अर्णब गोस्वामी जो अपनी हर बात बिना किसी दबाव और डर के हर मुद्दे पे बेबाक़ी से आवाज़ उठाते हैं और आज ये दोनों उनके ख़िलाफ़ कोर्ट जा रहे हैं आपको बता दे कि कमाल खान हमेशा सुशांत सिंह मामले पे ट्वीट करते रहते हैं। अभी हाल में पिछले दिनों वे BiggBoss 14 के टीआरपी को लेके ट्वीट किया था। 

       
Kamal R Khan
                 Image Source - Google 

तब कहाँ थे ये बॉलीवुड के सुपर स्टार कहाँ थे जब सुशांत सिंह का मामला सामने आया। क्यों नही ये लोग एक भी ट्वीट तक नही किया ? आज इतने दिनों से केस चल रहा हैं छान बिन चल रही हैं लेकिन ये लोग अभी तक एक बार भी कुछ नही बोला हैं और जो सही आवाज़ उठा रहा हैं उनके खिलाफ़ कोर्ट जाने में ये दोनों स्टार सबसे आगे हैं उन्होंने आगे कहा जब कँगना रनौत का घर तोड़ा गया तो ये लोग क्यों चुप थे ? उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो ये लोग कहा थे। 
इस बात से पता चल रहा हैं इनकी सच्चाई। उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों से एक सवाल भी किया हैं " क्या ये सारे बॉलीवुड वाले मिले हुए है ? इस कारण ये लोग अर्णब गोस्वामी के खिलाफ़ कोर्ट जा रहे है? 

निष्कर्ष


ये बात सही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री दो भागों में बट गया हैं और हर रोज नए नए लोग एक दूसरे पे आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं क्या यही है वो बॉलीवुड जिसके बारे में कहा जाता हैं कि यहाँ कोई जात पात या धर्म नही हैं। तो आज ये क्या हो रहा हैं। हर कोई यहाँ अपने मतलब से हिसाब से बात कर रहा हैं किसी को सच्चाई से कोई मतलब नही हैं।

रवि यू. यादव
जय हिंद

लेबल:

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

WHY BIGG BOSS 14 IS GOING TO BE FLOP ? WHY TRP OF BIGG BOSS 14 IS SO DOWN? WHAT IS MAIN CAUSE?

Welcome To Bollywood Help Center

नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में बात करेंगें Bigg Boss 14 के बारे में की आखिर क्या कारण हैं की बिग्ग बॉस फ्लॉप हो रहा हैं इस बार ? काफी सालों से लोगों के दिलों पर राज करने वाला टीवी शो आखिर फ्लॉप क्यों साबित हो रहा है क्या हैं इसका कारण ?


WHY BIGG BOSS 14 IS GOING TO BE FLOP ? WHY TRP OF BIGG BOSS 14 IS SO DOWN? WHAT IS MAIN CAUSE?
Image Source - Google


WHY BIGG BOSS 14 IS GOING TO BE FLOP ?

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड में जो Nepotism के खिलाफ Boycott किया जा रहा हैं उसका असर अब Bigg Boss14 पर भी देखने को मिल रहा हैं। जिस प्रकार से बिग बॉस का TRP देखने को मिल रहा हैं वैसा इससे पहले कभी नही था। इससे ये शो फ़्लॉप होता प्रतीत हो रहा हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में शायद शो का क्या हाल होगा ये तो वक़्त बताएगा। आख़िरकार एक बात तो साबित हो गया हैं कि ऑडियंस से बड़ा स्टार कभी नहो हो सकता Bigg Boss का फ्लॉप होना इस बात को साबित कर दिया हैं। Nepotism के ख़िलाफ़  लोगों ने जो Boycott किया हैं ये उसी का नतीज़ा है। इससे पहले सड़क2 और गुंजन सक्सेना का हाल भी यही हुआ था।

आख़िर शो क्यों हो रहा हैं फ्लॉप


इतना Luxurious हाउस और ऊपर 450 करोड़ का भारी भरकम राशि सलमान ख़ान को फ़ीस के तौर पे देने के बाद भी ये शो फ्लॉप होता हुआ दिख रहा है। एक समय में ये शो काफ़ी पॉपुलर और हिट था लेकिन इस सीज़न में ये शो फ़्लॉप होता हुआ प्रतीत हो रहा हैं इसका सबसे बड़ा कारण सलमान खान को बताया जा रहा है। क्योकि जबसे सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या किया हैं तबसे दर्शकों का एक बहुत बड़ा तबका बॉलीवुड में व्याप्त Nepotism के खिलाफ़ Boycott कर रहे हैं।
आपको याद होगा जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या किया था उस समय पटना में उनके समर्थकों ने काफी बबाल काटा था।

40 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किया हैं Boycott याचिका पर 


उसी कड़ी में एक ऑनलाइन याचिका दायर किया गया जिसमें 40 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किया हैं उस याचिका में मुख्य रूप से बॉलीवुड के तीन बड़ी हस्तियां सलमान ख़ान ,करण जोहर   और यशराज फिल्म्स को रेखांकित किया हैं। उसमे ये बताया गया हैं कि ये लोग बॉलीवुड में Nepotism को फैलाते हैं और जो भी Outsider यहाँ अपने दम पे एक मुक़ाम हासिल करता हुआ आगे बढ़ता हैं तो इनको ख़तरा महसूस होने लगता हैं और ख़ासकर स्टार किड्स को। उनको उनके अस्तित्व पर ख़तरा नज़र आने लगता हैं फिर ये लोग साज़िश के तहत उन्हें परेशान किया जाता हैं और फिर मज़बूर कर दिया जाता हैं आत्महत्या करने पर।


 


क्योंकि एक अपने दम पर सफल व्यक्ति को सब जगह से इन्कार किया जाने लगता हैं उन्हें मिले हुए कामों से हटाया जाता हैं और तरह तरह से परेशान किया जाता हैं तो अंततः वो सुशांत सिंह की तरह कदम उठता हैं। हालांकि सुशांत ने आत्महत्या किया हैं या ये एक Preplan Murder था इसका फैसला तो कोर्ट करेगा। लेक़िन उनके समर्थकों का मानना हैं कि सुशांत सिंह के आत्महत्या के पीछे सलमान खान का भी हाथ हो सकता हैं जिसके कारण जो भी लोग इसके पीछे हैं उनका Boycott करने की ठाना हैं। औए उसी का नतीज़ा हैं कि बिग्ग बॉस फ़्लॉप होता दिख रहा हैं और यही एक बड़ा कारण हैं बिग्ग बॉस का TRP इतना नीचे दिख रहा हैं।

नेटफ्लिक्स , अमेज़ॉन, और हॉटस्टार का भी बहिष्कार

उस याचिका में नेटफ्लिक्स, अमेज़ॉन, और हॉटस्टार का भी Boycott किया गया हैं इनके बारे में बताया गया हैं कि ये OTT प्लेटफॉर्म केवल स्टार और स्टार किड्स को ही Prefer करते हैं जिसके कारण इनका भी लोगों ने बहिष्कार किया हैं उस याचिका में।



WHY BIGG BOSS 14 IS GOING TO BE FLOP ? WHY TRP OF BIGG BOSS 14 IS SO DOWN? WHAT IS MAIN CAUSE?
Image Source - Google


कमाल आर खान ने TRP पे दिया बधाई।

बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी कमाल आर खान ने एक ट्वीट किया हैं जिसमे उन्होंने कहा हैं कि लोगों ने दिखा दिया अपनी ताक़त और  इतिहास रच दिया हैं उन्होंने कहा हैं कि शुरू के ही एपिसोड ने अबतक के सबसे निचले स्तर पर TRP हैं और उन्होंने लोगों को बधाई दिया हैं

अगर आपको हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो कृपया हमारे इस ब्लॉग को फॉलो करें बॉलीवुड से संबंधित और जानकारी के लिए और अगर आप बॉलीवुड में आना चाहते हैं और बॉलीवुड में करियर से संबंधित कोई भी सवाल हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। 
साथ ही आप बॉलीवुड करियर संबंधित जानकारी के लिए हमारे YouTube Channel  Bollywood Help Center को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। धन्यवाद

Thank You

रवि यू.यादव
जय हिंद


लेबल: , ,