सोमवार, 7 जून 2021

सलमान खान की राधे हिट या फ्लॉप | Radhe Box Office Collection

 Welcome To Bollywood Help Center


नमस्कार दोस्तों,आज इस पोस्ट में बात करेंगे फ़िल्म राधे के बारे में , आखिर क्यों फ़िल्म ने अच्छा बिज़नेस नही किया है ? क्या सलमान खान का स्टारडम ख़त्म हो गया हैं ? तो चलिए जानते हैं पूरे विस्तार से।


सलमान खान की राधे हिट या फ्लॉप | Radhe Box Office Collection


राधे योर मोस्ट वांटेड भाई


सलमान खान और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई   13 मई को विदेशों में 700 से 800 स्क्रीन के साथ साथ Zee5 पे भी एक साथ रिलीज़ की गई थी।  फ़िल्म के बारे में सोशल मीडिया में तरह तरह के न्यूज़ आपको देखने, और पढ़ने को मिल जाएंगे।।


राधे 2021 की एक एक्शन फिल्म हैं  जिसे प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया हैं इस फ़िल्म को ईद के मौके पर रिलीज़ किया गया था। 


इस फ़िल्म को तीन प्रोडक्शन मिलके निर्माण किया हैं सलमान खान फिल्म्स, सोहेल खान प्रोडूक्शन्स और रील लाइफ प्रोडूक्शन्स ने मिलके बनाया हैं जो क्रमशः सलमान खान, सोहेल खान, और अतुल अग्निहोत्री की तीन अलग  अलग प्रोडक्शन हैं


Why Most of the People Boycotting Salman Khan



सलमान खान की राधे हिट या फ्लॉप | Radhe Box Office Collection
Image Source - Instagram

फ़िल्म की लागत 


अगर हम फ़िल्म के लागत की बात करें तो इस फ़िल्म के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ खर्च किया गया हैं जो कि एक बड़े बजट की फ़िल्म हैं। 


बॉक्स आफिस कलेक्शन


अगर बॉक्स आफिस कलेक्शन की बात करे तो फ़िल्म भारत में केवल तीन सिनेमाघरों में ही रिलीज़ किया गया हैं । ये तीनों सिनेमाघर त्रिपुरा में हैं। भारत में तीन हॉल से लगभग 62000 की मात्रा कमाई हुई हैं।


वही फ़िल्म विदेशों में अच्छी कमाई की हैं । 18 करोड़ की कमाई फ़िल्म अभी तक कर चुकी हैं जिसमे 50% अकेले दुबई से किया हैं लेक़िन अब कमाई की रफ़्तार की कम होने लगी हैं ट्रेड जानकर की माने तो ओवरसीज़ से ज़्यादा से ज़्यादा 20 करोड़ तक कि कमाई हो सकती हैं।


फ़िल्म यूनाइटेड अरब अमीरात और न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से अच्छी कमाई अबतक किया हैं । यूएई में 50% थिएटर क्षमता के साथ रिलीज़ किया गया था।।


ओपनिंग डे पर फ़िल्म Radhe Your Most Wanted Bhai ने वर्ल्डवाइड  4 करोड़ 24 लाख कलेक्शन किया था।।


सलमान खान की राधे हिट या फ्लॉप | Radhe Box Office Collection
Image Source - Instagram

IMDB रेटिंग 


IMDB की रेटिंग की बात करें तो इस फ़िल्म को 1.8/ 10 में दिया गया हैं जिसे एक औसत माना जा सकता हैं। 


Zee5 के पास राधे का सारा राइट्स


Zee5 ने फ़िल्म राधे के सारे राइट्स 230 करोड़ में खरीद लिया था। फ़िल्म OTT प्लेटफार्म पे भी एक साथ ही रिलीज़ किया गया था जहाँ अभी तक लगभग 45 लाख तक लोगों ने देखा हैं।


समीक्षा (Public Review)


अगर फ़िल्म की लोगों के द्वारा दी गई रिव्यु की बात करें तो मिश्रित प्रीतिक्रिया हैं। कई सारे लोंगो का कहना हैं कि फ़िल्म की स्टोरी कुछ भी नही हैं वही स्टोरी तो तोड़ मरोड़ किया हैं जिसके कारण से बहुत लोग फ़िल्म की अच्छी नही बात रहे है।

वही दूसरी ओर सलमान खान के फैंस इसे अच्छी फिल्म बात रहे हैं कमाल आर खान ने कहा हैं कि 200 करोड़ की राधे और 2 करोड़ की देशद्रोही दोनों की IMDB रेटिंग एक हैं तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हो।।


निष्कर्ष



मैंने भी फ़िल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई देखी हैं मुझे भी फ़िल्म कुछ खास नही लगी क्योंकि स्टोरी के नाम पे कुछ भी नही हैं हां फ़िल्म की मेकिंग अच्छी हैं लोकशन काफी अच्छे है और दिशा पाटनी फ़िल्म में काफी ग्लैमरस लगी हैं।


आपकी क्या राय हैं फ़िल्म कैसी है ज़रूर कमेंट करके बताये।।


ओवरआल बात करें तो फ़िल्म लागत से ज़्यादा की कमाई कर चुकी हैं। और ये कमाई और हो सकती थी अगर पूरे भारत में फ़िल्म रिलीज़ होती तो।। इस फ़िल्म को देखने के बाद ये ज़रूर कह सकते हैं कि स्टार के नाम पे कुछ भी परोस दिया जाता हैं।।


अगर आप बॉलीवुड करियर से सम्बंधित वीडियो पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते है। साथ ही अगर कोई सवाल हो तो इंस्टाग्राम पे पूछ सकते हैं 


जय हिन्द 

धन्यवाद 

रवि यु. यादव 



 

लेबल: , ,

बुधवार, 23 सितंबर 2020

Mahendra Singh Dhoni will Debut in a film Doghouse

Welcome To Bollywood Help Center


नमस्कार दोस्तों ,
आज इस पोस्ट में बात करेंगे India के बहुत ही सफ़ल क्रिकेट कप्तान, और Captain Cool के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धौनी के बारे में। क्रिकेट में भारत को वर्ल्ड कप, और मिनी वर्ल्ड कप दिलाने के बाद अब कैप्टेन कूल रखेंगे कदम बॉलीवुड में।।


निर्देशक समीर कार्णिक के साथ धोनी करेंगें डेब्यू 

                          
Mahendra Singh Dhoni will debut in a film "Doghouse" !
Image Source - Instagram



निर्देशक समीर कार्णिक जिन्होंने 2012 में अपनी आखिरी फ़िल्म ,चार दिन की चांदनी बनाई थी जिसमे, तुषार कपूर, अनुपम खेर और ओम पुरी ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।


Kananga Ranaut - It's my right to speak and go anywhere


अब समीर कार्णिक महेंद्र सिंह धोनी के साथ फ़िल्म कर रहे हैं जिसका नाम “टाइटल डॉगहाउस, हैं। इस फ़िल्म से धोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगें। इस फ़िल्म में संजय दत्त पहले से फाइनल किया जा चुका हैं। 


संजय दत्त फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और उनका नाम भी फाइनल हो गया हैं। वही इमरान हाशमी और सुनील शेट्टी से भी संपर्क किया जा रहा है।  जहां तक ​​महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका का सवाल है, तो वो एक  कैमियो में दिखाई देंगें।


Mahendra Singh Dhoni will debut in a film "Doghouse" !
Image Source - Instagram


कंट्री फॉर ओल्ड मेन से प्रेरित


डॉगहाउस हॉलीवुड की आवार्ड जीत चुकी सस्पेन्स थ्रिलर फ़िल्म "कंट्री फॉर ओल्ड मेन" प्रेरित माना जा रहा हैं। हालांकि अभी फ़िल्म प्रीप्रोडक्शन में हैं। और अगले साल ये फ्लोर पर जा सकती हैं।


Biopic Film On Dhoni


इससे पहले धोनी के ऊपर 2016 में, क्रिकेट सनसनी पर एक बायोपिक फ़िल्म एम.एस.  धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज़ हुई, जो दर्शकों और आलोचकों को काफ़ी प्रभावित करने में कामयाब रही।  सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी को पूर्णता के लिए खेला और, क्रिकेटर की कहानी को सभी ने प्यार किया और सराहा। 


इस कारण इस फ़िल्म से भी काफ़ी उम्मीद की जा रही हैं क्योंकि धोनी को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखना अपने आप में अलग ही होगा।।



इस पोस्ट में हमने Captain Cool महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जाना कि जिस तरह से उन्होंने क्रिकेट जगत में काफ़ी प्रसिद्धि हासिल किया और साथ मे भारत का सर ऊँचा किया हैं ठीक उसी प्रकार वो अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और वो वहाँ भी अपना परचम ज़रूर लहरायेंगे।। उनके चाहने वाले बेसब्री से उनको सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। क्या आप भी धोनी को सिल्वर स्क्रीन पे एक्टिंग करते देखना चाहते हैं तो अपना विचार Comment करके ज़रूर शेयर करें।।


बॉलीवुड से संबंधित ऐसे ही और बेहतरीन खबर, या बॉलीवुड करियर से संबंधित कोई सवाल करना चाहते हैं तो आप कमेंट करें हम आपके सवाल का ज़बाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

साथ ही अगर आप वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आप हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते है और कोई सवाल हो तो Instagram, Facebook, Twitter, या Telegram ग्रुप जॉइन कर सकते हैं और अपना सवाल पूछ सकते हैं।।



धन्यवाद 

रवि यू. यादव

जय हिंद


लेबल: , ,

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

Adhyayan Suman Speaks About Bigg Boss

अध्ययन सुमन ने कहा BIGG BOSS में होता हैं नंगा नाच

                 

Adhyayan Suman
 Image Source -Instagram


Bollywood एक्टर अध्ययन सुमन प्रकाश झा की वेब सीरीज़ आश्रम से काफी सुर्खियों ने है। उन्होंने आश्रम में एक छोटा सा किरदार निभाया है लेकिन काफ़ी महत्वपूर्ण है। और जिसके कारण उनकी काफ़ी तारीफ़ की जा रही है। अध्ययन सुमन जिनका 2016 में आज की पॉपुलर एक्ट्रेस कँगना रनौत के साथ अफ़ेयर था। जिसका ज़िक्र महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया से सामने कँगना के बारे में बोलते हुए किया है।

अभी पिछले दिनों अध्ययन सुमन ने बिग्गबॉस के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से Bigg Boss में बुलाया जा रहा है लेकिन वो नही जा सकते।उन्होंने कुछ कारण बताया है कि आख़िर वो क्यों नही BIGG BOSS में जाना चाहते है?


अध्ययन सुमन Bigg Boss में क्यों नही जाना चाहते ?

01. Bigg Boss वालो को लगता है कि मेरे पास काम नही है एक्टिंग का इसलिए मैं Bigg Boss में participete कर सकता हु। उन्होंने कहा कि आश्रम देखके उनको समझ आ गया होगा कि समय हमेशा एक जैसा नही रहता है। 

                    

Adhyayan Suman

Image Source - Instagram

02. Bigg Boss मेरा करियर नही हो सकता हैं। मुझे अपने आपको एक अच्छा एक्टर साबित करना है। हालांकि बहुत सारे लोग bigg boss से निकलकर काफ़ी शोहरत हासिल किया है। सलमान खान जैसे स्टार होस्ट कर रहे है। लेकिन मेरा अपना पाथ हैं।

03. हर शो में मेरा नाम bigg boss के लिए आउट होता है लेक़िन जो मुझे चाहते है वो मुझसे पूछते है कि आप bigg boss में क्यों जा रहे है ? वो अपसेट सा हो जाते है। लेकिन मुझे बाद में उनको समझना पड़ता है। clarification देना पड़ता है तब मुझे लगता है कि मैं एरोगेंट हूँ लेकिन मैं एरोगेंट नही हूँ।

04.मैं bigg boss और कलर्स के लोगों स कहना चाहता हु की मैंने कई बार कहा हैं कि मैं bigg boss नही कर सकता और न ही आगे कभी करूँगा। फ़िर बार बार मेरा नाम क्यों उछाला जाता हैं। आपसे हाथ जोड़कर कहता हूं कृपया मेरा नाम न लीक करें। मैं कोई बहुत बड़ा एक्टर नही हु।।

05. Bigg Boss को लेकर सबका अपना अपना विचार है। बहुत सारे एक्टर्स का करियर जब ढलान पे था तो bigg boss सहारा बना हैं लेक़िन मेरा अपना विचार हैं कि मैं नेशनल टीवी पर गली गलौज और तू तू मैं मैं नही कर सकता।

06. मैं अपनी पर्सनल जीवन को सरेआम नही कर सकता। मैं सबके सामने ख़ुद को नंगा नही कर सकता हूँ। ये चीज़े मुझे बिल्कुल पसंद नही है। पर्सनल बातें पर्सनल होती है। और ये सब TRP का गेम हैं।  और उसके चक्कर मे लोग अपने आप को नंगा होते रहते हैं। लोग एक दूसरे पर उल्टे सीधे कमेंट करते हैं। और यही बात मुझे bigg boss में जाने से रोकती है।।

और मैं एक बार फ़िर से कहता हूँ कि मैं bigg boss में कभी नही जाऊंगा।। मैं शो को ग़लत नही कह रहा हूँ उसमे जो eactivities होती हैं वो मुझे पसंद नही हैं।।

अगर आपको मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो कृपया फॉलो करें और आप हमारे यूट्यूब चैनल बॉलीवुड हेल्प सेंटर को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।।

जय हिंद

रवि यू. यादव


लेबल: , ,