रविवार, 13 जून 2021

Top Three Way To Become An Actor In Bollywood | बॉलीवुड में एक्टर बनने के तीन रास्ते

Welcome To Bollywood Help Center


नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में मैं बताउँग टॉप तीन रास्ते जिसको अपनाकर हर कोई बॉलीवुड में एक्टर बन सकता है। कोई भी बड़ा एक्टर इन रास्तों को अपनाकर ही एक्टर बना हैं। तो चलिए जानते हैं विस्तार से।


Top Three Way To Become An Actor In Bollywood | बॉलीवुड में एक्टर बनाने के तीन रास्ते



Bollywood  ग्लैमर से भरा हुआ एक ऐसा फील्ड हैं जिसमें हर कोई अपना मुक़ाम बनाना चाहता हैं जिसे शोहरत से प्यार हैं। यहाँ हर दिन हज़ारों लोग रोज अपने सपनों को साकार करने के लिए आते हैं लेक़िन अगर सफलता की बात करें तो इसका परसेंटेज बहुत ही कम हैं। मुश्किल से 5% ऐसे होते हैं जो उस मुकाम को हासिल कर पाते हैं।


बाकी में ज़्यादातर लोग असफ़ल रहते हैं या फिर पूरी ज़िंदगी इस आस में गुज़ार देते हैं कि शायद कभी उन्हें उनकी मनचाही मंज़िल मिल जाये।


ऐसा नही हैं कि उन्हें काम नही मिलता हैं या वो काम नही करते हैं लेक़िन फिर भी वो उस मुक़ाम तक नही पहुच पाते है आखिर ऐसा क्यों होता हैं ? तो चलिए एक एक स्टेप करके जानते हैं कि किस तरह बॉलीवुड में आप एक एक्टर के तौर पे शुरुआत कर सकते हैं ?

इन तीन तरीकों से आप बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर सकते हो। 


Top Three Way To Become An Actor In Bollywood | बॉलीवुड में एक्टर बनाने के तीन रास्ते



01. अपनी मेहनत और टैलेंट के बदौलत


बॉलीवुड में अगर आपका भी सपना हैं अपना खुद का मुक़ाम हासिल करने का और आपका कोई गॉडफादर नही हैं तो भी आप अपने मुक़ाम तक पहुच सकते हो बस आपको मेहनत करने का जज़्बा होना चाहिए, ज़िद और जुनून होना चाहिए। क्योंकि कहा जाता हैं कि जब मनुष्य ज़ोर लगता हैं तो पत्थर भी पानी बन जाता हैं । जब आपका कोई पहचान नही हैं तो आपको बहुत ज़्यादा मेहनत करनी होगी। ये कुछ स्टेप्स आपको करनी होगी।


एक्टिंग की बारीकियों को समझे


आपको एक्टिंग की बारीकियां सीखना होगा इसके लिए आप थिएटर क्लास या कोई अच्छी एक्टिंग क्लास को जॉइन करना चाहिए। जहां से आप एक्टिंग को समझ सको। उसके बाद आपको हमेशा सोते जागते एक्टिंग ही दिमाग मे चलना चाहिए। खासकर आपको Characterisation, Improvisation, Observation, Dialogue Delivery, Continuity, Dictions, को अच्छी तरह समझना चाहिए। ये एक्टिंग के बेसिक और पावरफुल पार्ट है जिसे अगर आप समझ लेते हो तो आप कोई भी एक्टिंग आसानी से कर सकते हो। इसके लिए आप जैसा मैंने बताया हैं एक्टिंग क्लास या थिएटर क्लास ले सकते हो।।


ऑडिशन को फेस करना


नए एक्टर जिन्हें कोई पहचान नही है उनके लिए सबसे आसान तरीका है Audition को फेस करना। रोज मुम्बई में कही न कही खासकर अंधेरी वेस्ट में, लक्ष्मी इंडस्ट्रियल स्टेट से लेकर श्रीजी होटल के बीच, और आराम नगर, साथ बुंगला, चार बुंगला इन सारे जगहों पे रोज ऑडीशन होता ही रहता हैं आपको रोज नए नए ऑडिशन को फेस करना चाहिए।


ऑडिशन फेस करने के फ़ायदे


ऑडिशन फेस करने से आपको काम मिलने की संभावना 90% तक बढ़ जाता हैं और साथ ही आपको एक्टिंग की समझ बढ़ती है आपके अंदर अगर Hesitation हैं तो वो भी खत्म होता हैं। इसके अलावा आप रोज जब नए नए ऑडिशन देते हो तो आपका फ्रेंड सर्किल भी बढ़ता हैं जिससे आपको काम मिलने में भी आसानी होती हैं।


उपर्युक्त ये सबसे बेहतर और आसान रास्ता हैं नए लोगों के लिए एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए। इसमें आपको न कोई पहचान और न ही किसी की हेल्प की ज़रूरत होती हैं ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपना मुक़ाम हासिल किया हैं जो आउटसाइडर थे। जिनकी कोई पहचान या Godfather नही था। और ऐसे लोग जो अपने दम पर अपना मुकाम हासिल करते हैं वो ज़्यादा सफ़ल भी होते हैं ।


Top Three Way To Become An Actor In Bollywood | बॉलीवुड में एक्टर बनाने के तीन रास्ते



02. खुद फिल्मे प्रोड्यूस करके


ये भी एक तरीका हैं एक्टिंग में करियर बनाने का। ऐसे कई उदाहरण आपको मिल जाएंगे जिन्होंने खुद फिल्मे बनाई है  और आज वो एक सफल एक्टर हैं बशर्ते आपके अंदर एक्टिंग स्किल्स का होना ज़रूरी हैं।


आपको लगता हैं कि आप एक्टिंग जानते हो या कर सकते हो लेकिन आपको प्लेटफार्म नही मिल रहा हैं तो आप इस रास्ते को अपना सकते हो अगर आप सक्षम हो पैसे ख़र्च करने में तो।

क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो By Birth एक्टर होते हैं वे कही से कोई एक्टिंग की शिक्षा नही लेते हैं फिर भी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं लेकिन उन्हें मौक़ा नही मिल पाता हैं तो ऐसे लोगों के लिए ये अच्छा रास्ता हो सकता है ।

Ability is little Account Without Opportunity


लेकिन इस रास्ते को वही लोग अपना सकते हैं जो एक्टिंग जनता हो चाहे वो By Birth एक्टर हो या फिर कही से सीखा हो और साथ मे उनके पास फ़िल्म प्रोड्यूस करने की क्षमता हो।


रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के जाने माने स्टार हैं आपको पता होगा उनके पिता ने ख़ुद के पैसे से यशराज के साथ बेटे को बैंड बाजा बारात से लांच किया था। उनके अंदर टैलेंट था इसलिए आज वो स्टार हैं।।


दूसरी तरफ ऐसे भी बहुत सारे स्टार हैं जिन्होंने अपने स्टारडम के दम पे बेटे बेटियों को मौक़ा तो दिला देते हैं लेक़िन वो सफल नही होते हैं क्योंकि उनके अंदर टैलेंट नही होता हैं। जैसे - मिमोह चक्रवर्ती, पुरु राजकुमार, कुमार गौरव, ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जिन्हें  मौक़ा तो बड़े प्लेटफार्म से मिला लेक़िन वो अपने आप को साबित नही कर पाये।।


Top Three Way To Become An Actor In Bollywood | बॉलीवुड में एक्टर बनाने के तीन रास्ते



सोशल मीडिया के सहारे


आज ज़माना बदल गया हैं पूरी दुनिया डिजिटल हो गई हैं आज सोशल मीडिया का बोलबाला हैं। अगर आपको लगता हैं कि आपके अंदर वो एक्टिंग काबलियत हैं लेक़िन आपको मौक़ा नही मिल पा रहा हैं मेहनत करके भी तो आप इस स्टेप को अपना सकते हैं। 


बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने टैलेंट को सोशल मीडिया के सहारे लोंगो तक पहुँचाया हैं और उन्हें मौक़ा भी मिला हैं अभी हाल ही में एक न्यूज़ आयी थी कि टॉप YouTuber कैरी मिनाती को अमिताभ और अजय देवगन के साथ May Day फ़िल्म में काम करने का मौक़ा मिला हैं। ये उनका टैलेंट ही हैं जिसे वो सोशल मीडिया के सहारे लोगों तक पहुँचाया।।


बहुत सारे लोगों की Tik Tok जैसे प्लेटफार्म से भी काम मिला हैं। बस आपको अपने हुनर को दुनिया के सामने लाना हैं। और आज तो बहुत सारे प्लेटफार्म Available हैं जहाँ आप अपने हुनर का लोहा मनवा सकते हो।


अगर आपके अंदर एक्टिंग का या किसी भी कला का हुनर हैं तो आप मोहताज़ नही हैं। बिना खर्चे के आप सोशल प्लेटफार्म को उपयोग करके अपने सपने को साकार कर सकते हो।।


लेक़िन हर जगह एक बात का होना ज़रूरी हैं आपके अंदर Extara Ordinary  Talent होना चाहिए तभी आप किसी भी स्टेप को फॉलो करके एक सफ़ल एक्टिंग करियर बना सकते हो। नही तो एक्टर तो बहुत हैं लेक़िन स्टारडम सबके पास नही हैं उसके लिए Extara Ordinary आपको होना ही पड़ेगा। फिर कोई भी आपको आपके मंज़िल तक पहुचने से नही रोक सकता। 


साथ ही आपके पास धैर्य, काम करने की लगन, ज़िद, अपने काम के प्रति ईमानदार, होना पड़ेगा तभी उपर्युक्त सारे स्टेप्स कामगर होगा। कहते हैं ना 


      मान लो तो हार हैं और ठान लो तो जीत


निष्कर्ष-

आज ग्लोबल होती दुनिया में कुछ भी असंभव नही हैं चाहे कोई भी फील्ड हो , आज ही नही सदियों से कुछ भी नामुमकिन नही हैं अगर आपने ठान लिया तो। आपने दशरथ मांझी का नाम सुना होगा जिन्होंने आने ज़िद और लगन से पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया था।

बस एक लाइन अपने ज़ेहन ने बैठा लीजिए आपको सफ़ल होने से कोई नही रोक सकता।


      जबतक तोड़ेंगे नही तबतक छोड़ेंगे नही


आशा करता हु ए पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल हो सकता हैं आप बताओ कि आपके लिए कौन सा रास्ता अच्छा हो सकता हैं। कृप्या कमेंट करके ज़रूर बताये।।


साथ ही कोई सवाल हो तो आप हमें Instagram पे पूछ सकते हो, हम आपके सारे सवालों का ज़बाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे । और बॉलीवुड करियर से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे YouTube चैनल को भी Subscribe कर सकते हैं और बॉलीवुड करियर से जुड़े बहुत सारे वीडिओज़ देख सकते हो और उसका लाभ उठा सकते हो।।


धन्यवाद

रवि. यू. यादव


जय हिंद





लेबल: , ,

गुरुवार, 10 जून 2021

बॉलीवुड में कॉल टाइम और पैक अप का क्या मतलब हैं ? What is Call Time And Pack Up In Bollywood And it's Benefit ?

 

Welcome To Bollywood Help Center


नमस्कार दोस्तों, कैसे हो आप सब ? आप सबका बहुत बहुत दिल से धन्यवाद इस प्यार और सपोर्ट के लिए।।

आज इस पोस्ट में बात करेंगे कि बॉलीवुड में कॉल टाइम का क्या मतलब होता हैं और ये वर्ड क्यों इतना महत्वपूर्ण हैं क्योंकि जो भी इसको मेंटेन करता हैं वो बहुत एक्टर और टेक्नीशियन माना जाता हैं ? तो चलिए जानते हैं विस्तार से।।


बॉलीवुड में कॉल टाइम और पैक अप का क्या मतलब हैं ? What is Call Time And Pack Up  In Bollywood And it's Benefit ?


Bollywood में कॉल टाइम का क्या मतलब हैं What is Call Time  In Bollywood ?


जैसा कि आप नाम से समझ सकते हो कॉल टाइम यानी कि बॉलीवुड में जो लोग कम करते हैं उनको शूटिंग, रिकॉर्डिंग, किसी प्रकार का काम जब होता हैं तो उसको एक कॉल टाइम दिया जाता हैं मतलब की अगर कल सुबह 7.00 am का कॉल टाइम हैं यानी कि 7.00 बजे आपको किसी भी हालत में आपको सेट पे पहुचना होगा चाहे आप एक्टर हो या टेक्नीशियन ।



कॉल टाइम का इतना क्यू महत्व हैं ?


कॉल टाइम बहुत ही महत्वपूर्ण हैं बॉलीवुड में क्योंकि कॉल टाइम हर एक्टर और टेक्निशियन को दिया जाता हैं जो भी डायरेक्टर के द्वारा निर्धारित होता हैं ।

चलिए एक उदाहरण से समझते हैं कि ये क्यों इतना महत्वपूर्ण हैं। मान लो आप एक एक्टर को सुबह 0.700 बजे का कॉल टाइम दिया गया हैं सारा सेटअप तैयार हैं सारे टेक्नीशियन सेट पे मौजूद है यू कहे तो सारी तैयारी हैं लेकिन आप 7 बजे के बदले 9 बजे सेट पर आते हो तो क्या होगा ?



बॉलीवुड में कॉल टाइम और पैक अप का क्या मतलब हैं ? What is Call Time And Pack Up  In Bollywood And it's Benefit ?


01. बॉलीवुड में सारे काम शिफ्ट के अनुसार होता हैं आठ घंटे का एक शिफ़्ट होता हैं और शिफ़्ट के अनुसार ही सभी को पेमेंट किया जाता हैं अगर एक बड़े बजट की फ़िल्म हैं तो आपके दो घंटे लेट होने से लाखों का नुक़सान हो जाएगा। क्योंकि काम हो न हो जो सेट पे हैं उनको पेमेंट करना ही होगा। जो प्रोड्यूसर कभी बर्दास्त नही करना चाहता है । 


02. डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, के नज़र में आपकी छवि ख़राब होगी तो फिर वो दुबारा आपको काम के लिए नही बुलाएंगे। जिससे आपको काम नही होगा और काम नही होगा तो आप सोच सकते हो आगे


03. जो लोग एक्टिव थे काम के लिए वो फिर आलसी हो जाएंगे इंतज़ार करते करते

कॉल टाइम को मेंटेन करने के फ़ायदे


 



मान लो आप एक नए एक्टर हो या टेक्निशियन हो, आपको अभी काम की पूरी जानकारी भी नही हैं लेक़िन अगर आप हमेशा कॉल टाइम को मेंटेन करते हो तो आपको काम ज़्यादा मिलने की संभावना रहेगी क्योंकि बहुत सारे डायरेक्टर प्रोड्यूसर ऐसे हैं जो चाहते हैं कि हमारे साथ काम करने वाला समय का पाबंद हो, भले उसे Experience कम हो। ताकि उनका समय और पैसे दोनों की बचत होती हैं।।

आप खुद सोचो अगर आप एक प्रोड्यूसर हो, और आपने किसी ऐसे एक्टर को साइन किया हैं जो रोज़ समय पर नही आता हैं आपको रोज उसके कारण काफ़ी नुकसान होता हैं तो आप क्या करोगे ? 

इसलिए अगर आप बॉलीवुड में एक अच्छे मुक़ाम को हासिल करना चाहते हो तो आपको कॉल टाइम को हमेशा मेंटेन करना चाहिए।।

बॉलीवुड में कॉल टाइम और पैक अप का क्या मतलब हैं ? What is Call Time And Pack Up  In Bollywood And it's Benefit ?



पैक अप का क्या मतलब हैं ?

जब भी कोई फ़िल्म, सीरियल, या वेबसेरीज़ या कोई भी प्रोजेक्ट की शूटिंग होती हैं तो जब शूटिंग पूरी तरह से खत्म हो जाता हैं उस दिन का तो डायरेक्टर Pack Up बोलता हैं जिसका मतलब होता हैं कि आज की शूटिंग कम्पलीट हो गई हैं।

Pack Up बोलने का किसको अधिकार हैं ?


Pack Up बोलने का अधिकार केवल और सिर्फ केवल डायरेक्टर को होता हैं क्योंकि डायरेक्टर को कप्तान कहा जाता हैं। किसी भी शूटिंग के सेट पे डायरेक्टर सर्वेसर्वा होता हैं। इसलिए डायरेक्टर के सिवा Pack Up कोई और नही बोल सकता हैं।

निष्कर्ष :-

बॉलीवुड में काम करने वाला कोई भी सख्स चाहे वो कोई भी काम करता हो, उसे इस दो वर्ड को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए और इसका इस्तेमाल करना चाहिए ताकि वो एक सफ़ल मुक़ाम हासिल कर पाये।।

अगर आपको इस पोस्ट से कुछ भी हेल्प हुआ हो तो आप इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं और बॉलीवुड करियर से संबंधित वीडियो देखने के लिए हमारे You Tube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं साथ ही किसी तरह का सवाल हो तो हमे Instagram पे पूछ सकते हो हम आपके सारे सवालों का जबाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।।

जय हिंद
धन्यवाद
रवि. यू. यादव




लेबल: , , ,

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

How To Use Blocking & Business In Acting ? Blocking Aur Business Acting Mein Kaise Use Karein ?

हेलो फ्रेंड्स आज इस पोस्ट में बात करेंगे Blocking & Business के बारे में। क्या हैं ब्लॉकिंग और बिजनेस ? एक्टिंग में इसका क्या रोल हैं। नए एक्टर के लिए ब्लॉकिंग और बिजनेस क्यों इतना ज़रूरी हैं ? 

क्या हैं ब्लॉकिंग और बिजनेस ?

How To Use Blocking & Bussiness In Acting ? Blocking Aur Bussiness Acting Mein Kaise Use Karein ?
                        Blocking & Business


एक्टिंग के फील्ड में Blocking & Bussiness एक बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट हैं जो हर नए एक्टर को जानना ज़रूरी हैं । क्योंकि आप जो भी एक्टिंग करते हो वो blocking & business के अंदर ही करते हो। अगर आपको इसकी सही जानकारी नही हैं तो आप डायरेक्टर के निर्देश को अच्छे से समझ ही नही पाओगे जिसके कारण आपकी एक्टिंग में वो निखार नही आएगा। 

घर से करें बॉलीवुड की तैयारी


Shakespeare के अनुसार इस दुनिया मे हर एक इंसान अपने आप मे एक एक्टर हैं। और वो पूरी ज़िंदगी एक्टिंग ही तो करता हैं।लेक़िन ज़्यादातर लोग रील लाइफ की एक्टिंग को ही एक्टिंग समझते हैं। हर एक्टर अपना बेस्ट परफॉरमेंस देता हैं फिर भी क्यों कोई सुपर स्टार बन जाता हैं और कोई पूरी ज़िंदगी करैक्टर के लिए भटकता रहता हैं  इसका सबसे बड़ा कारण हैं Acting की बारीकियों की अच्छी समझ नही होना।।


और हा बहुत सारे लोग Luck Factor भी मानते हैं क्योंकि Bollywood में Luck Factor को ज़्यादा लोग मानते हैं। अगर आप इस successful एक्टर बनाना चाहते हो तो आपको एक्टिंग की सारी बारीकियों को गहराई से समझना चाहिए।। वैसे तो एक्टिंग बहुत बड़ा चैप्टर हैं जिसको एक बार में चाहे क्लास करके या Theater करके नही समझा जा सकता हैं। इसको समझने के लिए आपको प्रैक्टिकल काम यानी कि एक्टिंग करके ही सिख और समझ सकते हो। 


Blocking -

ब्लॉकिंग और बिज़नेस ये दो अलग अलग वर्ड हैं पहले हम ब्लॉकिंग के बारे में जानते हैं।
Acting के फील्ड में ब्लॉकिंग का मतलब हैं एक पहले से निर्धारित किया हुआ दायरा जिसको आप क्रॉस नही कर सकते हो, जबतक की डायरेक्टर का निर्देश न हो। जैसा कि नाम से पता चलता हैं कि Blocking यानी कि आपको ब्लॉक कर दिया जाता हैं जितना बताया जाता हैं उसको आप क्रॉस नही कर सकते हो। एक उदाहरण से समझते हैं।


मान लो आप एक एक्टर हो और आपको डायरेक्टर ने एक सीन दिया हैं जिसे आपको परफॉर्म करना हैं। 
सीन हैं कि आपको फ्रेम के बाहर से बाइक से एंटर करना हैं फ्रेम में और 100 मीटर तक गाड़ी चलाना हैं फिर गाड़ी को बंद करना हैं और गाड़ी से उतर कर घर के अंदर जाना हैं


अब ये जो फ्रेम में एंटर करना और ठीक 100 मिटर पर गाड़ी को रोक देना ये आपका ब्लॉक हो गया। अगर आपने 100 मीटर से थोड़ा भी क्रॉस किया तो आप फ्रेम से बाहर जा सकते हो क्योंकि फ्रेम पहले से दिए हुए ब्लॉक के अनुसार लगाया गया हैं। जिसके कारण आपका सीन ख़राब हो सकता हैं। इसलिए किसी भी सीन को करने के लिए डायरेक्टर एक ब्लॉक बनाता हैं जिसके अंदर रहकर ही आर्टिस्ट को कम करना होता हैं। अगर आपको इसकी जानकारी रहेगी तो आप बड़ी आसानी से इसे समझ सकते हो और कर भी सकते हो।

Business -


बिज़नेस का मतलब जैसा कि आप सब के दिमाग मे आ रहा होगा पैसे कमाना।। लेक़िन एक्टिंग के फील्ड में बिज़नेस का मतलब हैं बताये हुए ब्लॉक में रहते हुए जो काम आपको करना हैं जैसा कि हमने ऊपर बताया हैं। यहाँ 100 मीटर पे आके गाड़ी रोकना ये ब्लॉक हैं और गाड़ी को ड्राइव करना, गाड़ी को बंद करना, स्टैंड पे लगाना, चावी निकलना और फिर घर के अंदर जाना ये सब आपका बिज़नेस हैं। सिंपल शब्दो मे कहे तो बताये हुए ब्लॉक के अंदर जो एक्ट आप करते हो वो आपका Business हो गया।

अगर आप अपने ब्लॉक और बिज़नेस को अच्छी तरह समझ के अपनी एक्टिंग को करते हो तो आपको रिटेक करने की ज़रूरत नही पड़े गी। और आप किसी भी सीन को बहुत ही  आसानी से कर सकते हो और एक Successful एक्टर आप भी बन सकते हो।।



Conclusion-

इस पोस्ट में मैंने Blocking & Business के बारे में समझने की कोशिश किया हैं जो कि एक्टिंग और एक्टर के लिए अति आवश्यक हैं समझना। अगर आपको इसको समझ के एक्टिंग करोगे तो आप खुद फ़ील करोगे की आपकी एक्टिंग पहले से काफी अच्छी हो रही हैं ।

अगर इस पोस्ट से संबंधित कोई भी और जानकारी चाहिए तो आप हमे फॉलो कर सकते हो और अपना कमेंट कर सकते हो में यथासंभव  सवाल का ज़बाब देने की कोशिश करूंगा। और आप हमें सोशल सोशल साइट इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, ट्विटर, फेसबुक, और यूट्यूब कही भी मैसेज कर सकते हो। हमें खुशी होगी आपके सवालों का जबाब देकर। 
आप कुछ सुझाव भी हो तो वो भी कमेंट कर सकते हो।।


धन्यवाद 
रवि यू. यादव


लेबल: ,

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

WHAT YOU NEED TO BE A SUCCESSFUL ACTOR IN BOLLYWOOD?

नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में बात करेंगे कि अगर आप बॉलीवुड में इंटरेस्ट रखते हो, और आप भी अपना करियर एक सफल एक्टर के तौर पे बनाना चाहते हो तो आपको क्या करना चाहिए ताकि आप एक सफ़ल एक्टर बन सकें।।


बॉलीवुड में एक सफ़ल एक्टर कैसे बन सकते हैं ?


what you need to be a sucessful editor, how you can be a good actor


पूरी तरह Glamour से भरा हुआ बॉलीवुड जहाँ इतना आकर्षण हैं और नाम दौलत और शोहरत हैं कि हर कोई खिंचा चला आता हैं अगर आपको भी बॉलीवुड में दिलचस्पी हैं और आप भी बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते हैं तो कुछ बेसिक जानकारी और तैयारी जो आपको करना ही चाहिए ताकि आप जब बॉलीवुड में प्रवेश करें तो आपको ज़्यादा परेशानी का सामना नही करना पड़े।


क्योकि बॉलीवुड में न जाने हज़ारो लोग अपनी मंज़िल की तलाश में हर रोज़ आते हैं लेकिन बहुत ही कम लगभग 5% लोग हैं जो सफल हो पाते हैं। क्योंकि आपका लक्ष्य जितना बड़ा होगा आपको मेहनत भी उतनी ही करनी होगी। बहुत से कारण होते हैं वहाँ सफलता और असफलता के। आइये जानते हैं कि कैसे आप बॉलीवुड में अपना एक सफल करियर बना सकते हैं आपको किस तरह से तैयारी करना चाहिए।।

01. स्पष्ट लक्ष्य और जुनून

क्योंकि जब तक आपके पास इनरविजन  यानी कि आपका लक्ष्य स्पष्ट नही होगा कि आपको बॉलीवुड में क्या करना हैं क्या बनना हैं तबतक आप मनचाही सफलता प्राप्त नही कर सकते। बहुत सारे लोग जो बॉलीवुड में करियर बनाना चाहते हैं, जिनका लक्ष्य अस्पष्ट यानी कि उनका लक्ष्य स्पष्ट नहीं होता है जिसके कारण उन्हें पता नहीं होता है कि हमें कहां जाना है, और वो सही तरीके से तैयारी नहीं कर पाते हैं और वो असफल हो जाते हैं। क्योकि जब आपका लक्ष्य स्पष्ट होगा तो आप ठीक तरीके से तैयारी कर पाओगे सही दिशा में काम कर पाओगे तो आप मनचाहा परिणाम भी हासिल कर पाओगे।


 जब आप विज़न क्लियर होता हैं तो आपको अंदर से एक जोश मिलता हैं काम करने का। ज़िंदगी में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपके पास जोश और जुनून का होना अतिआवश्यक हैं। कहते हैं ना " मान लो हार हैं और ठान लो तो जीत" जब  आप ठान लेेते हो तो हर  कोशिश कामयाब होने लगती हैं। आप एक साथ कई काम करने की कोशिश करोगे तो आप मनचाही सफलता से दूर होते चले जाओगे।

02.समय की अहमियत को समझना


जब आप कोई बड़ा लक्ष्य बनाए हो तो आपको सबसे पहले अपने समय का उपयोग करने आना चाहिए। ज़्यादातर लोग लक्ष्य तो बड़ा बना लेते हैं ख़ासकर फ़िल्म लाइन के आकर्षण को देखके वो भी बड़े स्टार की तरह अपने आप को बनाना चाहते हैं लेक़िन जब वो अपना काम शुरू करते हैं तो वो अपने समय को ज़रूरी काम से ज़्यादा उल्टे सीधे कामों में बर्बाद कर लेते हैं उनको इस बात का पता भी नही चलता हैं इस बात का एहसास उनको तब होता हैं जब एक लंबा समय ज़िन्दगी का निकल चुका होता हैं और तब उस समय उन्हें कुछ हासिल नही होता हैं सिवाय पछताने के। 


इसलिए कहा गया हैं " आपकी आदतें ही आपके ज़िन्दगी का निर्माण करती हैं " इसलिए आदत हमेशा ऐसी ही लगानी चाहिए जिससे हमारा लक्ष्य भी नज़दीक आता रहे। ज़्यादातर लोग अपने समय का दुरुपयोग मस्ती करने में , सोने में और आलस आज का काम कल पर टाल कर करते हैं। क्योंकि जितनी बड़ी सफ़लता आप चाहते हो उतना ही त्याग और परिश्रम करना होगा। और ऐसे लोग जब असफल हो जाते हैं तो फिर अपना सारा दोष दूसरे के माथे और क़िस्मत का लगाते  हैं। 


, what you need to be a sucessful actor,vhow you can be a good actor


03.मजबूत ईच्छाशक्ति की ज़रूरत


अगर आपकी ईच्छाशक्ति मज़बूत हैं तो कोई भी बाधा आपको अपने पथ से डिगा नही सकता। लेक़िन ये इतना आसान भी नही हैं। जैसे-

सुबह जल्दी उठना ये कोई ऐसा काम नही हैं जो न किया जा सके। ये कोई ट्रक को धक्का मारने जैसा काम नही हैं। लेकिन फ़िर भी हम नही उठ पाते क्यो ? क्योकि हमारी ईच्छा शक्ति मज़बूत नही हैं। हम ज़्यादातर समय उस काम को करते हैं जिसका कोई ज़्यादा महत्व नही हैं और वो काम करते हुए हमारे मन में भी चलता रहता हैं कि मुझे ये काम करना था वो काम करना था जिससे आपका भविष्य जुड़ा हैं। फिर भी हम वो काम न करके दूसरे कामों को करते रहते हैं ये हमारी ईच्छा शक्ति की कमी हैं। हमारी छोटी छोटी आदते ही हमारे भविष्य का निर्माण करती हैं 


04. आज का काम कल पे टालना



जितने भी असफ़ल लोग हैं उनमें से ज़्यादातर लोग अपनी इन्ही आदतों के कारण असफ़ल होते हैं आप जब भी आज का काम कल पे टालते हो तो आप देखना कल भी कुछ न कुछ ऐसा कारण सामने आ जायेगा कि आप उस काम को नही कर पाओगे ऐसा ज़्यादातर समय होगा। और जब आप आज का काम कल पे टालते हो तो आप अपनी ज़िंदगी में एक दिन पीछे हो जाते हो। आपने सुना भी होगा , कल करें सो आज कर, क्योंकि आपके पास लिमिटेड समय हैं कुछ भी करने के लिए और आपको पता भी नही चलेगा कि कब समय बीत गया और बाद में आप केवल हाथ मल सकते हैं। और ख़ासकर एक्टर के लिए ये बहुत ज़रूरी हैं कि उनका समय हर काम के लिए निश्चित हो।


05. सबसे महत्व्वपूर्ण अपने आप को फिट रखना


एक एक्टर के लिए सबसे अहम ये हैं कि वो अपने आपको फिट रखे। क्योंकि एक्टर का शरीर उसका स्वास्थ्य ही उसका पूंजी हैं क्योंकि उसी के बदौलत वो नाम दौलत शोहरत हासिल करता हैं इसलिए उसको हमेशा समय पर उठना, खाना पीना, व्यायाम करना आदि। वो जितना फिट रहेगा उतना ही उसके काम के अवसर बढ़ेंगे।। 


उपर्युक्त कुछ बातें हैं जिसे एक एक्टर को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। 

क्योंकि सफलता अगर बैठे बैठाए मिल जाती तो हर कोई सफल होता । ये आपके काम करने के तरीक़े और आपके मेहनत पर निर्भर करता हैं।

नोट - बॉलीवुड करियर से जुड़े और भी जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।



धन्यवाद 

रवि यू. यादव
जय हिंद

लेबल: ,

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

How to understand Improvisation And Observation ?

                        

     Improvisation & Observation


                                                      Bollywood Career Support  Part - 03

नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट में समझेंगे की Improvisation और Observation के बारे में। ये एक्टिंग का मुख्या पार्ट हैं जिसे हर एक्टर को समझना ज़रूरी हैं एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए।  अगर आप भी एक्टिंग में रूचि रखते हो तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी सहायक हो सकता हैं। अगर आपने Improvisation और Observation को समझ लिया तो आप अपने आपको एक अच्छा एक्टर साबित कर सकते हो। 

How to understand Improvisation And Observation , acting tips
Improvisation And Observation

                  What is improvisation ?  


एक एक्टर को improvisation की समझ उसे एक बेहतर एक्टर बनने में काफी सहायक होता है  Improvisition का मतलब होता है कि आप किसी  टॉपिक पे कितना देर तक बोल सकते है ? ईसका मतलब ये बिल्कुल नही है कि आप किसी टॉपिक पे कुछ भी बोलते रहे। आपकी बातें  टॉपिक से रिलेटेड होने चाहिए। लेकिन एक एक्टर के लिए इसका मतलब कुछ अलग होता है।


जैसे - आप कोई किरदार निभा रहे है और अचानक से आपका co-actor डॉयलाग भूल जाता है। वहाँ पे improvisation काफी मदद करता है। उस समय आप अगर आपको ज्ञान है कि कैसे improvisation करते है तो आप अपने पार्टनर के dialogue से मिलता-जुलता खुद से dialogue बोल सकते है और उस दृश्य को काफी अच्छा बना सकते है और इस बात का पब्लिक को पता भी नही चलेगा कि आपका co-actor dialogue को भूल गया हैं।


हालांकि improvisation का ज़्यादातर इस्तेमाल थिएटर एक्टिंग में होता है क्योंकि वहाँ ऑडियंस सामने होता है और कोई रिटेक का मौक़ा नही मिलता है।


अगर आप कैमरे के सामने एक्टिंग कर रहे हैं  तो वहाँ भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है और अपने Co-actor को भूले हुए dialogue को याद दिला सकते हैं । लेकिन कैमरे के सामने इसकी जरूरत न के बराबर होती है क्योंकि वहाँ सीन को अलग अलग पार्ट में शूट किया जाता है तो अगर वहाँ कोई भूल भी जाता है तो उसे फिर से शूट कर लिया जाता है। लेकिन एक एक्टर को Improvisation की समझ होनी ही चाहिए।


How to learn Characterization?


 What is Observation?

Observation का मतलब है कि observe करना। जिस प्रकार से चीनी को हम पानी मे डाल देते है तो थोड़ी देर में वो पानी मे घुल जाता है और हमे दिखाई नही देता है ठीक उसी प्रकार एक एक्टर के लिए ऑब्सर्व का मतलब है कि अगर आपको कोई पात्र निभाना है। तो आप उस पात्र को निभाने के लिए आपको असल जिंदगी में वैसे पात्र को absorb करना होता है ताकि आप उस पात्र को कैमरे के सामने हु- बहु प्रस्तुत कर सके। कुछ भी बनावटी न लगे। 


आपने सुना होगा कि बड़े बड़े एक्टर पात्र की एक्टिंग करने से पहले उसके रियल लाइफ को सामने से उनके पास जाकर absorb करता है।

जैसे- सुपर 30 फ़िल्म के शूट से पहले रितिक रोशन ने बिहारी जैसे लुक और हाव भाव को समझने के लिए काफी पहले से absorb करना शुरू किया था। 


ऐसा बहुत से उदाहरण आपको मिल सकता है।

Absorb का मतलब की आप उस करैक्टर को इतना अच्छे से absorb करें और प्ले करें कि ऑडियंस को इस बात का एहसास ही न हो कि ये एक्ट कर रहा था।



आज इस पोस्ट में हमने जाना की Improvisation And Observation के बारें में कि कैसे आप किसी दिए हुए सीन को improvise कर सकते हो और किसी करैक्टर को ओब्ज़र्ब कर सकते हो।  उम्मीद करता हूँ कि इस आर्टिकल से नए एक्टर जो एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनको काफी हेल्प होगी। अगर आपको इस पोस्ट से हेल्प हुआ हो तो कृपया फॉलो करें और पोस्ट से सम्बंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमें सोशल प्लेटफार्म पे भी संपर्क क्र सकते हैं।।

Follow -

Facebook

http://www.facebook.com/bollywoodhelpcenter

Instagram

http://www.instagram.com/bollywoodhelpcenter

Twitter

http://www.twitter.com/bollywoodhelpcenter

YouTube

/https://www.youtube.com/bollywoodhelpcenter


Ravi u. Yadav


लेबल: ,

गुरुवार, 3 सितंबर 2020

how to understand Characterization | How to enter in character | Acting tips

                   Bollywood Career Support Part -02

            Characterization

हमने अपने पिछले पोस्ट में बताया था कि आप किस तरीके से अपने घर से ही बॉलीवुड में काम पाने की तैयारी कर सकते हो ताकि जब आप वहाँ जाए तो आपको ज़्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही मैंने बताया था कि एक अच्छा एक्टर के लिए उसका डिक्शन, बसेफुल आवज़ होना कितना जरूरी है।

आज इस पोस्ट में जानेंगे करैक्टर क्या होता हैं और किस तरह हम किसी करैक्टर में घुस सकते हैं ताकि देखने वाले को ये एहसास भी न हो कि करैक्टर को कोई और प्ले कर रहा हैं ।  अगर आपने करैक्टर को समझ लिया तो आप किसी तरह के करैक्टर को आसानी से निभा सकते हो । 

         

how to understand Characterization ,How to enter in character,Acting tips
Characterization

                  

आज हम बात करेंगे characterization के बारें में।

जब एक लेखक कोई भी फ़िल्म या कोई भी स्क्रिप्ट लिखता है तो वो अलग अलग चरित्र (Character) का निर्माण करता है। वो इमेजिन करता है कि वो करैक्टर कैसा होगा? उसका पहनावा, उसकी चाल ढाल, उसका रहन सहन, उसके बोलने देखने का तरीका, वो किस परिवेश में रह रहा है, उसके आप पास कौन कौन रहता है वो क्या काम करता है, ऐसे बहुत कुछ इमैजिनेशन करने के बाद एक लेखक एक कैरेक्टर को लिखता है तो वो एक प्रकार से पेपर के ऊपर character का characterization ?का निर्माण करता है। 


जब एक एक्टर लेखक के द्वारा लिखे हुए Character को हु बहु Perform करता है तो वो एक बेहतर एक्टर की श्रेणी में आता है। आपने सुना होगा कि Character में घुसना, Character में रहना यानी कि लेखक के द्वारा लिखे हुए पात्र को पर्दे के ऊपर कैमरे के सामने जब एक एक्टर राइटर के सोच को सच साबित करता है तो वो एक बेहतरीन एक्टर होता है।

  घर बैठें बॉलीवुड की तयारी कैसे करें ?

                                                   Character में कैसे घुसे ?

01. राइटर के द्वारा लिखित संवाद को बार बार ध्यान से पढ़े।

02. पात्र का परिवेश को ध्यान से समझना।

03. पात्र के बारे में बार बार सोचना और उसमें उतरने की कोशिश करना।

04. अपने आप को उस character में महसूस करना ।

05. ये सोचना की अगर वाकई में मैं सच मे वही पात्र होता तो कैसे करता ?

06. पात्र को समझने के लिए रियल पात्र को देखना उसके साथ समय व्यतीत करके उसमें घुसने की कोशिश करना।

                                               

                                          घर बैठे बॉलीवुड की तयारी कैसे  करें ?



जैसे-

अगर आपको एक बस Conductor का रोल प्ले करना है तो बस कंडक्टर को सामने से जाकर obserb करना कि वो कैसे अपना काम करता है उसको लाइफ स्टाइल कैसी है और फिर अपने आप को उस character में उतारना।

07. हर रोज अलग अलग पात्र से हमारा सामना होता है उसे ध्यान से ऑब्सर्ब करना।

08. सबसे महत्वपूर्ण है किसी Character में उतरने के लिए 5 W's सूत्र को समझना।

WHO , WHEN , WHERE , WHAT , WHY

A. Who is Character ? 

Character कौन है लड़का या लड़की। उसकी Personl लाइफ को जानना।

B. When Does it will be played ?

समय , मौसम , और इतिहास को समझना। यानी कि ये पात्र कब परफॉर्म किया जाएगा। समय क्या होगा, मौसम कैसा होगा, उसके इतिहास को समझना जरूरी है उस पात्र को जीने के लिए।

C. Where it will be  played ?

समय और स्थान क्या होगा ? 

D. What does take place ?

Character का bussiness क्या है। यानी कि उसका काम क्या हैं ?

E. Why he or she will perform that action ?

किस कारण से उस एक्शन को परफॉर्म किया जाना है ?

उपर्युक्त दिए हुए सुझाव को आप घर पे रहकर भी Practice कर सकते हो और आप एक अच्छे एक्टर बन सकते हो। ये सारी बाते समझने के लिए अगर आप मुम्बई जाते हो तो  आपको Acting Class या Theatre में काफी समय देना पड़ सकता है।


अगर आप ये सारे Practice घर से ही करते हो तो कम से कम बेसिक जानकारी भी होगी तो आपको काफी सहायक होगा और आपका समय का भी बचत होगा।


आज इस पोस्ट में हमने समझा कि करैक्टर क्या होता हैं और किस तरह आप किसी करैक्टर के अंदर जा सकते हो ,उम्मीद करता हु कि आपने ऐसे अच्छे से समझा होगा और आप इसकी प्रैक्टिस कर सकते हो ताकि जब भी आपको कोई करैक्टर दिया जाये करने के लिए तो आप आसानी से उस करैक्टर को प्ले कर सको । 


इस पोस्ट से सम्बंधित कोई कोई भी जानकारी चाहिए या कोई सुझाव हो तो आप हमें फॉलो कर सकते हो और कमेंट कर सकते हो , साथ  ही आप अगर कोई सवाल हो तो आप हमें इंस्टाग्राम पे पूछ सकते हो । इस तरह कि जानकारी अगर आप वीडियो फॉर्म में देखना चाहते हो तो आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हो। 

Facebook

Instagram

YouTube

Twitter

/bollywoodhelpcenter

रवि यू. यादव






लेबल: ,

बुधवार, 2 सितंबर 2020

How To Join Bollywood Sitting at Home ? घर से करे बॉलीवुड की तैयारी।



            Bollywood Career Support

         Part -01

अगर आप भी बॉलीवुड में काम करना चाहते है तो आपको बहुत ही समझदारी के साथ कदम उठाना पड़ेगा। हम आपको यह कुछ सुझाव देंगे जिसे अपनाकर आप घर बैठे बैठे तैयारी कर सकते हो और काम भी पा सकते हो।आज हम यहाँ उनलोगों के लिए कुछ टिप्स बताएंगे जो बॉलीवुड में एक्टर बनना चाहते हैं। 

how to join bollywood ?

अगर आप एक्टर बनना चाहते हो तो आप घर बैठे आप जहा भी रहते हो वहाँ से बेसिक तैयारी कर सकते हो ताकि जब आप काम के लिए जाए तो आपको ज़्यादा परेशानी का सामना नही करना पड़े। नीचे दिए कुछ पॉइंट्स है जिसे आप घर बैठे बैठे आसानी से तैयारी कर सकते हैं।

01. Diction

02. Observations

03. Characterisation

04. Dressing Sense

05. Voice Projection

एक एक करके मैं आपको सारे पॉइंट्स के बारे में बताएंगे।आज हम यहाँ डिक्शन के बारे में पूरे डिटेल्स मैं जानेंगे। 

                   डिक्शन क्या होता है ? What is Dictions ?

एक अच्छा एक्टर होने के लिए आपका डिक्शन यानी कि आपका Pronunciation और बसेफुल आवाज़ सही होना बहुत ही ज़रूरी है क्योंकि हर स्टेट का अपना एक टोन होता है जो हिंदी बोलते समय न चाहते हुए भी आ जाता है। और जब आप प्रोफेशनल काम करेंगे तो आपको शुद्ध हिंदी बोलना ही पड़ेगा नही तो आप एक अच्छा एक्टर साबित नही हो पाएंगे।

और अगर आप बिना तैयारी के जाते है तो ऐसे ठीक करने में आपका काफी समय निकल जायेगा। और आपको अच्छे काम भी नही मिल पायेगा।

यहाँ हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे जिसे आप घर पे रहकर भी अच्छे से तैयारी कर सकते है और बॉलीवुड में जाने के बाद अच्छा काम पा सकते हैं

how to learn characterization ?

ज़ुबान को साफ करने के लिए  

आपको रोज़ नुक़्ते वाले वर्ड्स जो कि उर्दू के वर्ड होते है उसे बार बार पढ़ना चाहिए।

जैसे- क और क़ , स और श, ज और ज़ , र और ड़ , फ और फ़ , 

यहाँ आप देख सकते हो कि एक मे नुक़्ता यानी कि नीचे बिंदी है और एक बिना नुक़्ता के है। दोनों उच्चारण बिल्कुल अलग अलग होता है। 

आप अच्छे एक्टर के डायलॉग सुन सकते है और फ़र्क समझ सकते हैं

★ आप कुछ ऑनलाइन वीडियो देख के समझ सकते हैं 

★ आप कुछ excersise है जिसे आप रोज करके अपनी जुबान को साफ कर सकते है। excersice के लिए आप ऑनलाइन वीडियो सर्च कर सकते हैं 

★ आप एक सस्ती किताब महकता आँचल बाजार से खरीद सकते है और रोज़ पढ़ के अपने ज़ुबान को साफ कर सकते हैं 

★आप बार बार दोनों वर्ड को लिख के भी इसका फायदा और फ़र्क समझ सकते हैं 

                  घर से बॉलीवुड की तैयारी कैसे करें 

अब बारी है आपकी आवाज़ में बेस कैसे ला सकते है ?

आपने कुछ एक्टर जैसे अमिताभ बच्चन, ओमपुरी, रज़ा मुराद, नसीरूदीन शाह जैसे एक्टरों की आवाज़ सुना होगा उनके आवाज़ में वो बेस है जो सबसे उन्हें अलग करता है।

आप कुछ आसान तरीका अपना कर अपने आवाज़ को वैसी बना सकते है और आप भी उन चुनींदा एक्टर के लिस्ट में अपने आपको शामिल कर सकते है।

जैसे-

★ रोज़ सुबह खाली पेट आप एक शांत जगह बैठ जाएं और ओम का कम से कम पांच मिनट रियाज़ करें।

★ आप ओम को तीन पार्ट में बांट सकते है अ उ और म ।

पहले अ 30 सेकंड फिर उ 15 सेकंड और होठ बंद करके म 15 सेकंड तक रियाज़ करे और फिर धीरे धीरे टाइम बढ़ा सकते है।

★ अगर संभव हो तो एक खाली घड़े (मटका) में मुह डालकर ओम का रियाज़ करें।

★ काम से कम पांच बार गहरी सांस ले और फिर छोड़े।

नोट- कुुुछ चीज़ है जो लिखकर बताना पॉसिबल नही है आप हमारे यूट्यूब channel Bollywood Help Center को Subscribe कर सकते है। अगले post में Observation केे बारे में बात करेंगे।।

रवि यू. यादव

Follow :-

YouTube

Instagram

Facebook

Twitter




लेबल: ,