बुधवार, 23 सितंबर 2020

Mahendra Singh Dhoni will Debut in a film Doghouse

Welcome To Bollywood Help Center


नमस्कार दोस्तों ,
आज इस पोस्ट में बात करेंगे India के बहुत ही सफ़ल क्रिकेट कप्तान, और Captain Cool के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धौनी के बारे में। क्रिकेट में भारत को वर्ल्ड कप, और मिनी वर्ल्ड कप दिलाने के बाद अब कैप्टेन कूल रखेंगे कदम बॉलीवुड में।।


निर्देशक समीर कार्णिक के साथ धोनी करेंगें डेब्यू 

                          
Mahendra Singh Dhoni will debut in a film "Doghouse" !
Image Source - Instagram



निर्देशक समीर कार्णिक जिन्होंने 2012 में अपनी आखिरी फ़िल्म ,चार दिन की चांदनी बनाई थी जिसमे, तुषार कपूर, अनुपम खेर और ओम पुरी ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।


Kananga Ranaut - It's my right to speak and go anywhere


अब समीर कार्णिक महेंद्र सिंह धोनी के साथ फ़िल्म कर रहे हैं जिसका नाम “टाइटल डॉगहाउस, हैं। इस फ़िल्म से धोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगें। इस फ़िल्म में संजय दत्त पहले से फाइनल किया जा चुका हैं। 


संजय दत्त फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और उनका नाम भी फाइनल हो गया हैं। वही इमरान हाशमी और सुनील शेट्टी से भी संपर्क किया जा रहा है।  जहां तक ​​महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका का सवाल है, तो वो एक  कैमियो में दिखाई देंगें।


Mahendra Singh Dhoni will debut in a film "Doghouse" !
Image Source - Instagram


कंट्री फॉर ओल्ड मेन से प्रेरित


डॉगहाउस हॉलीवुड की आवार्ड जीत चुकी सस्पेन्स थ्रिलर फ़िल्म "कंट्री फॉर ओल्ड मेन" प्रेरित माना जा रहा हैं। हालांकि अभी फ़िल्म प्रीप्रोडक्शन में हैं। और अगले साल ये फ्लोर पर जा सकती हैं।


Biopic Film On Dhoni


इससे पहले धोनी के ऊपर 2016 में, क्रिकेट सनसनी पर एक बायोपिक फ़िल्म एम.एस.  धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज़ हुई, जो दर्शकों और आलोचकों को काफ़ी प्रभावित करने में कामयाब रही।  सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी को पूर्णता के लिए खेला और, क्रिकेटर की कहानी को सभी ने प्यार किया और सराहा। 


इस कारण इस फ़िल्म से भी काफ़ी उम्मीद की जा रही हैं क्योंकि धोनी को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखना अपने आप में अलग ही होगा।।



इस पोस्ट में हमने Captain Cool महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जाना कि जिस तरह से उन्होंने क्रिकेट जगत में काफ़ी प्रसिद्धि हासिल किया और साथ मे भारत का सर ऊँचा किया हैं ठीक उसी प्रकार वो अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और वो वहाँ भी अपना परचम ज़रूर लहरायेंगे।। उनके चाहने वाले बेसब्री से उनको सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। क्या आप भी धोनी को सिल्वर स्क्रीन पे एक्टिंग करते देखना चाहते हैं तो अपना विचार Comment करके ज़रूर शेयर करें।।


बॉलीवुड से संबंधित ऐसे ही और बेहतरीन खबर, या बॉलीवुड करियर से संबंधित कोई सवाल करना चाहते हैं तो आप कमेंट करें हम आपके सवाल का ज़बाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

साथ ही अगर आप वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आप हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते है और कोई सवाल हो तो Instagram, Facebook, Twitter, या Telegram ग्रुप जॉइन कर सकते हैं और अपना सवाल पूछ सकते हैं।।



धन्यवाद 

रवि यू. यादव

जय हिंद


लेबल: , ,

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

Where to Stay in Mumbai if You Have Not Big Budget ?

          

           Mumbai Accomodation

हेलो फ्रेंड्स आज इस पोस्ट में बात करेंगे कि अगर आप बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हो तो मुम्बई आने के बाद आपको कहाँ रहना चाहिए और कैसे तैयारी करनी चाहिए।

Under Budget Accommodation in    Mumbai for New Actors & Others .

मुम्बई केवल एक महानगर नही हैं ये एक cusmopolitan शहर हैं। जहाँ पूरी दुनिया आए आये हुए लोग आपको यहाँ मिल जाएंगे। मुम्बई दुनिया के उन छह शहरों में से हैं जो लैंड, घर के मामले में बहुत ही महंगा हैं। इसका एक कारण यहाँ की आबादी भी हैं। सरकार के आकड़ो के अनुसार यहाँ लगभग 1.84 करोड़  हैं। लेकिन वास्तव में इसकी आबादी 3 करोड़ के आसपास हो सकती हैं। 

यह भारत की आर्थिक राजधानी भी हैं। यहाँ पूरे भारत से रोज हज़ारो लोग आते हैं काम की तलाश में। इसमें बहुत से लोग बॉलीवुड में काम पाने की चाहत में आते हैं। फिल्मी स्तरों की प्रसिद्धि और नाम शोहरत के कारण लोग यहाँ खिंचे हुए चले आते हैं। जिसके कारण यहाँ Accommodation का बहुत ही समस्या हैं। यू कहे तो अगर आपके पास पैसे हैं तो आपको कोई परेशानी नही होगी। एक से बढ़कर एक होटल और अपार्टमेंट, bonglow मिल जाएगी। लेकिन अगर आपके जेब में पैसे नही हैं तो आपको काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसिलए हिंदुस्तान में एक कहावत काफ़ी चर्चित हैं।

      दिल्ली हैं दिलवालों का मुम्बई हैं पैसे वालों का

मुम्बई में भीड़ का कारण बॉलीवुड की चमक

फिल्मो के क्रेज़ के कारण यहाँ दूर दराज़ के गांवों से लड़के लड़कियां यहाँ रोज अपने सपने को साकार करने के लिए आते हैं। उनमें से बहुत कम ही ऐसे होते हैं जो इस शहर के खर्चे को afford कर पाते हैं। बाक़ी लोंगो को काफ़ी दिक्कत होती है। इसका एक बड़ा कारण वे आर्थिक सम्पन्न परिवार से नही आते हैं। और दूसरा सबसे बड़ा कारण की आज भी गांव में लोग फिल्मो को अच्छा नही मानते जिसके कारण उनको परिवार से support नही मिल पाता हैं।

Accommodation In Mumbai

आज मैं केवल Accomodation के बारे में बात करूंगा और ख़ासकर फ़िल्मो में काम के लिए जो आते हैं। जैसा मैंने पहले ही बताया हैं कि अगर आपके पास पैसा हैं तो कोइ दिक़्क़त नही हैं लेक़िन पैसा नही हैं तो फ़िर दिक़्क़त ही दिक़्क़त।

ऐसे लोगों के लिए कुछ ख़ास जगह हैं जहाँ आप survive कर सकते हैं। सबसे पहले मैं आपको बता दु कि मुम्बई में जिसे हम बॉलीवुड कहते हैं वो मलाड से लेकर बांद्रा तक का एरिया ही मुख्य माना जाता हैं। वैसे अब तो लगभग सब जगह स्टूडियो, और भी बहुत चीज़ खुल गई हैं। लेकिन बॉलीवुड इन्ही इलाकों में स्थापित हैं।

Rent & Deposit According To Area

अब बात करते हैं कि इन एरिया में रहना कितना महंगा हैं आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि महीने का 50000 यानी कि लगभग 700 USD डॉलर कमाने वाला भी यहाँ नही रह सकता । क्योंकि यहाँ जो झोपड़े हैं उसका महीने का भाड़ा काम से कम 12 हज़ार से ऊपर हैं। झोपड़े में भी की तरह के हैं अगर रजिस्टर्ड सोसाइटी हैं ख़ासकर MAHADA जो महाराष्ट्र सरकार के द्वरा दिया जाता हैं उसके भाड़े की बात करें तो कम से कम 15000 से 20000 चाहिए। इसमें भी एरिया अलग अलग होने पर और फ़र्क पड़ता हैं। और Mahada की बिल्डिंग की बात करें तो 30000 से 50000 तक।  और अगर हम accomodation एरिया की बात करें तो 300 से 400 स्कवायर फ़ीट।

अब बात करते हैं प्राइवेट फ्लैट की तो 50000 कम से कम और ऊपर एरिया पे depend करता हैं। ये सारे आंकड़े में मलाड से अंधेरी तक कि बात कर रहा हूं। अंधेरी से बांद्रा के बीच ये और ज़्यादा होगा। 

You Can Live Here In Your Budget

तो ऐसे condition में जो afford नही कर सकता हैं उनके लिए मुम्बई के बाहर वेस्टर्न लाईन कॉफ़ी राहत देने वाला स्थान हैं। वेस्टर्न इसलिए कि डायरेक्ट विरार से churchgate को connect करता हैं।

आप नयागांव से लेकर विरार तक रह सकते हैं। इसमें भी दो तरह के घर आपको मिल सकता हैं। SIDKO और LOADBARING। सिडको सरकार के द्वारा APPROVED घर होता हैं जहाँ आपको लगभग सारी FACILITIES और अच्छा माहौल मिल सकता हैं। लेकिन इसका भाड़ा 6000 से ऊपर कुछ भी हो सकता है फ्लैट का एरिया की अनुसार।

What Is LoadBaring ?

वही हम बात करें LOADBARING की तो यहाँ आपको बहुत ही सस्ते में घर मिल जाएगा । आपको 2000 से लेकर 4000 तक 1BHK मिल सकता हैं। लेकिन इसमें आपको काफ़ी चीज़ें झेलनी पड़ेगी। 

जैसे पानी नमकीन बोरिंग का पानी मिलेगा। अब कुछ loadbarring में भी BMC का पानी आ गया हैं। ये चार मंजिला मकान होता हैं तो लिफ्ट की सुविधा नही मिलेगी। और सबसे ख़राब ये हैं कि यहां का माहौल बिल्कुल बक़वास आय दिन मारपीट, गालीगलौज, देखने को मिलेगा। क्योकि इस बजट में ज़्यादातर लोग रिक्शा चलाने वाले, सब्जी बेचने वाले लोग ही मिलेंगे। बिल्डिंग की हालत ऐसी की कब गिर जाए। लाइट गांव से बदतर हर रोज़ कब लाइट कटेगी कोई ठीक नही। गंदगी चारो तरफ़। तो अगर आपको इस बजट में रहना हैं तो ये सारी चीज़ें झेलनी पड़ेंगी। 

और एक एक्टर के लिए इस माहौल में रहकर अच्छा काम कर पाना मुश्किल हैं। तो आप अगर ये सब झेल सकते हैं और इस माहौल में अपने आपको एडजस्ट कर पाएंगे तो आप रह सकते हैं।

और इस सबसे बड़ा प्रॉब्लम इस साइड घर सस्ता होने के कारण भीड़ काफ़ी हैं। जिसके कारण पिक ऑवर में लोकल ट्रेन पकड़ना ज़िंदगी और मौत से खेलने के समान हैं। और अगर आप फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करते हो तो आपको अंधेरी आसपास जाना ही पड़ेगा। और दूसरा कोई साधन भी नही हैं।

एक दूसरा ऑप्शन हैं कि आप हाइवे के रास्ते अपनी गाड़ी या भाड़े की गाड़ी से जा सकते हो जो कि बिल्कुल पॉसिबल नही रोज के लिए। ये काफी खर्चीला हैं और समय भी बहुत लगता हैं। आप ट्रेन से 30 मिनट में पहुँच सकते हैं वही आपको हाईवे से लगभग 2 घंटे चाहिए।

PAYING GUEST

एक दूसरा ऑप्शन हैं आप पेइंग गेस्ट में रह सकते हैं। अगर आप अंधेरी साइड में रहेंगे तो आपको लगभग 4000 से 5000 तक महीने का देना पड़ेगा। और साथ में कुछ deposit भी और brockrage भी देना पड़ सकता हैं। ये पूरे मुम्बई में एक जैसा नियम हैं। वही आप अंधेरी में घर लेना चाहो तो कम से कम 50000 से 100000 deposit और दो महीने का भाड़ा brockrage के रूप में देना पड़ेगा। और 11 महीने बाद फिर से brockrage देना होगा नही तो आपको खाली करना पड़ सकता हैं। ये आपको रूम ओनर पर निर्भर करता हैं।

आप कुछ कंपनी जैसे नो brocker, magic bricks , जैसे ऑनलाइन कंपनी से घर ढूंढ सकते हैं और आप अपना brockrage बचा सकते हैं। लेकिन इसमें आपको अपने choice के हिसाब से घर जल्दी नही मिलेगा।

उम्मीद करता हु मैंने एक एक पॉइंट्स को कवर करने की कोशिश किया हैं। फिर भी अगर आपको कोई सवाल हो तो आप हमें नीचे दिए ईमेल पर और सोशल प्लेटफार्म पे पूछ सकते हैं। मैं ज़रूर ज़बाब दूंगा।। और अगर हमारा ये पोस्ट हेल्पफुल लगा हो तो फॉलो कीजिये।। धनयवाद

और आप हमारे YouTube Channel Bollywood Help Center को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।


EMail- bollywoodhelpcenter@gmail. com

Follow -

Facebook

Instagram

Twitter

/bollywoodhelpcenter

जय हिंद

रवि यू. यादव


लेबल:

सोमवार, 14 सितंबर 2020

Big Updates of Bigg Boss 2020

Welcome To Bollywood Help Center

नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट में बात करेंगे बहुचर्चित टीवी शो Bigg Boss के बारे में। आजकल हर तरफ़ इस शो के चर्चे हैं। कौन कौन इस शो में भाग लेंगे और भी बहुत कुछ जानेंगे इस पोस्ट में।।
    

एली गोनी और करण पटेल होंगे शामिल


              
Big Updates of Bigg Boss 2020
Image Source - Instagram



हर तरफ bigg boss की चर्चा हैं। Bigg Boss शो को चाहने वालों ने सबसे बड़ा Confusion ये है अभी तक कि शो में को को Participate करने वाला है। अभी हाल ही में निया शर्मा ने शो में जाने से मना कर दिया हैं। जिससे Bigg Boss मेकर्स को काफी बड़ा झटका लगा हैं। लेकिन अब एक ख़बर या आ रही हैं कि एली गोनी और करण पटेल का शो में जा सकते हैं। पिछले कई महीनों से makers टीवी स्टार्स और बॉलीवुड स्टार्स को एप्रोच करने में लगे हैं। लेकिन काफ़ी कुछ कन्फर्म नही पा रहा हैं।


कौन कौन और होंगे शो का हिस्सा



कुछ समय पहले एली ने सोशल मीडिया पे एक अपनी फोटो पोस्ट किया था जिसमे वो जैस्मीन भसीन ,अरजीत तनेजा, और चारु मेहता के साथ नज़र आये थे। इस पोस्ट के बाद करण पटेल ने आख़िर पूछ ही लिया कि सबलोग मिलके कहाँ जा रहे हैं 


इस सवाल के जबाब में एली ने कहा कि अगले महीने की तैयारी अभी से कर रहे हैं। अगले महीने आप और हम मिलकर साथ रहेंगे। तबसे कयास ये लगाया जा रहा हैं कि करण और एली Bigg Boss में Participate कर सकते हैं।


जैस्मीन भसीन, पवित्रा पुनिया और एज़ाज़ खान ने कन्फर्म कर दिया हैं bigg boss में जाने के लिए।


वही निया शर्मा का कहना हैं कि उनके गुस्से के वजह से Bigg Boss के घर पे प्रॉब्लम Create हो सकता हैं। और उनके इमेज पर बुरा असर पर सकता हैं। हाल ही में नया शर्मा ने ख़तरों के खिलाड़ी  का ट्रॉफी अपनेे नाम किया था।

Big Updates of Bigg Boss 2020
Image Source - Instagram


    

सदस्य कब घर में लेंगे एंट्री ?



शो के सारे मेंबर्स 01 अक्टूबर को ही घर में एंटर कर जाएंगे। और ग्रैंड प्रीमियर 04 अक्टूबर को होने वाला हैं। जिसकी शूटिंग दो दिन पहले सलमान खान करेंगे। सलमान ख़ान सप्ताह में एक दिन ही शूट करेंगे जिसमे वो एक दिन में ही दो एपिसोड शूट करेंगे। एक अक्टूबर को ग्रैंड शो प्रीमियर शूट होगा जिसमें वो सारे participte करने वालों से परिचय करवाएंगे।


सारे मेंबर्स का कोरोना टेस्ट भी होगा। इस बार मेकर्स शो का समय भी कम करने वाले हैं। इस बार आधा घंटा का शो हो सकता हैं। इसकी वज़ह कोरोना को बताया गया हैं।

सलमान खान ने कितना लिए फ़ीस


एक और बड़ी ख़बर हैं कि इस बार सलमान अपनी फ़ीस बढ़ा दिया हैं। लगभग 450 करोड़ रुपये चार्ज कर सकते हैं।
इसे पहले ख़बर थी कि वो लगभग 270 करोड़ लेने वाले हैं।

इस पोस्ट से संबंधित कोई सुझाव या प्रश्न हो तो आप कमेंट ज़रूर करें।।

साथ ही आप हमारे YouTube Channel को भी Subscribe कर सकते हो बॉलीवुड करियर से जुड़े वीडियो के लिये, और तुरंत जबाब पाने के लिए Instagram, Facebook, Twitter, या Telegram Group जॉइन कर सकते हो और अपना सवाल पूछ सकते हैं।।


जय हिंद
रवि यू. यादव



लेबल: , ,

गुरुवार, 10 सितंबर 2020


             परेश रावल बने एनएसडी के अध्य्क्ष

               
Paresh Rawal
Image Source - Google 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर और  गुजरात से बीजेपी के पूर्व सांसद परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का( NSD) का अध्य्क्ष नियुक्त किया हैं उनकी नियुक्ति चार सालों के लिए किया गया हैं। ये पद 2017 से खाली पड़ा था।

इस नियुक्ति से कलाकारों में काफी ख़ुशी हैं इसी कड़ी में केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने परेश रावल को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा का लाभ देश के लाखों कलाकार को मिलेगा।

वही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के ट्विटर हैंडल से भी उनको बधाई दिया गया हैं। 

कँगना रणौत ने दिया चुनौती

परेश रावल को ही क्यों बनाया गया हैं ?

परेश रावल को फ़िल्म और थिएटर दोनों का काफ़ी सालो का तज़ुर्बा हैं। पैसठ साल के रावल ने PTI को बताया कि ये चुनौतीपूर्ण हैं लेकिन मज़ेदार भी होगा। मैं अपनी तरफ़ से अपना 100% दूंगा क्योकि इस फील्ड का काफ़ी  तज़ुर्बा रहा हैं।

वही संस्कृति मंत्रालय एडवाइज़र नितिन त्रिपाठी ने भी बताया कि परेश रावल को चार सालों के लिए अध्य्क्ष नियुक्त किया गया हैं।

हम सारे कलाकरों की तरफ़ से परेश रावल साहब को बहुत बहुत बधाई।।


जय हिंद

रवि यू. यादव




लेबल: ,

Adhyayan Suman Speaks About Bigg Boss

अध्ययन सुमन ने कहा BIGG BOSS में होता हैं नंगा नाच

                 

Adhyayan Suman
 Image Source -Instagram


Bollywood एक्टर अध्ययन सुमन प्रकाश झा की वेब सीरीज़ आश्रम से काफी सुर्खियों ने है। उन्होंने आश्रम में एक छोटा सा किरदार निभाया है लेकिन काफ़ी महत्वपूर्ण है। और जिसके कारण उनकी काफ़ी तारीफ़ की जा रही है। अध्ययन सुमन जिनका 2016 में आज की पॉपुलर एक्ट्रेस कँगना रनौत के साथ अफ़ेयर था। जिसका ज़िक्र महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया से सामने कँगना के बारे में बोलते हुए किया है।

अभी पिछले दिनों अध्ययन सुमन ने बिग्गबॉस के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से Bigg Boss में बुलाया जा रहा है लेकिन वो नही जा सकते।उन्होंने कुछ कारण बताया है कि आख़िर वो क्यों नही BIGG BOSS में जाना चाहते है?


अध्ययन सुमन Bigg Boss में क्यों नही जाना चाहते ?

01. Bigg Boss वालो को लगता है कि मेरे पास काम नही है एक्टिंग का इसलिए मैं Bigg Boss में participete कर सकता हु। उन्होंने कहा कि आश्रम देखके उनको समझ आ गया होगा कि समय हमेशा एक जैसा नही रहता है। 

                    

Adhyayan Suman

Image Source - Instagram

02. Bigg Boss मेरा करियर नही हो सकता हैं। मुझे अपने आपको एक अच्छा एक्टर साबित करना है। हालांकि बहुत सारे लोग bigg boss से निकलकर काफ़ी शोहरत हासिल किया है। सलमान खान जैसे स्टार होस्ट कर रहे है। लेकिन मेरा अपना पाथ हैं।

03. हर शो में मेरा नाम bigg boss के लिए आउट होता है लेक़िन जो मुझे चाहते है वो मुझसे पूछते है कि आप bigg boss में क्यों जा रहे है ? वो अपसेट सा हो जाते है। लेकिन मुझे बाद में उनको समझना पड़ता है। clarification देना पड़ता है तब मुझे लगता है कि मैं एरोगेंट हूँ लेकिन मैं एरोगेंट नही हूँ।

04.मैं bigg boss और कलर्स के लोगों स कहना चाहता हु की मैंने कई बार कहा हैं कि मैं bigg boss नही कर सकता और न ही आगे कभी करूँगा। फ़िर बार बार मेरा नाम क्यों उछाला जाता हैं। आपसे हाथ जोड़कर कहता हूं कृपया मेरा नाम न लीक करें। मैं कोई बहुत बड़ा एक्टर नही हु।।

05. Bigg Boss को लेकर सबका अपना अपना विचार है। बहुत सारे एक्टर्स का करियर जब ढलान पे था तो bigg boss सहारा बना हैं लेक़िन मेरा अपना विचार हैं कि मैं नेशनल टीवी पर गली गलौज और तू तू मैं मैं नही कर सकता।

06. मैं अपनी पर्सनल जीवन को सरेआम नही कर सकता। मैं सबके सामने ख़ुद को नंगा नही कर सकता हूँ। ये चीज़े मुझे बिल्कुल पसंद नही है। पर्सनल बातें पर्सनल होती है। और ये सब TRP का गेम हैं।  और उसके चक्कर मे लोग अपने आप को नंगा होते रहते हैं। लोग एक दूसरे पर उल्टे सीधे कमेंट करते हैं। और यही बात मुझे bigg boss में जाने से रोकती है।।

और मैं एक बार फ़िर से कहता हूँ कि मैं bigg boss में कभी नही जाऊंगा।। मैं शो को ग़लत नही कह रहा हूँ उसमे जो eactivities होती हैं वो मुझे पसंद नही हैं।।

अगर आपको मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो कृपया फॉलो करें और आप हमारे यूट्यूब चैनल बॉलीवुड हेल्प सेंटर को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।।

जय हिंद

रवि यू. यादव


लेबल: , ,

बुधवार, 9 सितंबर 2020

AFTER THREAT KANGANA RANAUT REACHINH MUMBAI TODAY !

        

       कँगना रनौत मुम्बई के लिए प्रस्थान

                     

धमकी के बाद कँगना रनौत पहुची मुम्बई, shiv sena threaten kangana ranaut
              Shiv Sena Threaten Kangana 

            Image Source - Instagram

                
आज 9 सितम्बर है और आज कँगना रनौत अपने वादे के अनुसार हिमाचल प्रदेश से मुम्बई महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगी। मुम्बई आने से पहले कँगना ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि 

" रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य , साहस ,और बलिदान को मैंने फ़िल्म के ज़रिए जिया है । दुख की बात ये है कि मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद्चिन्हों पर चलूंगी न डरूँगी और न झुकूंगी । गलत के ख़िलाफ़ मुखर होकर आवाज़ उठती रहूंगी। जय महाराष्ट्र , जय शिवजी।"

              

कँगना जो पिछले काफी दिनों से अपने मुखर अभिव्यक्ति के कारण चर्चा में है उन्होंने अपने एक पोस्ट में कहा था कि मुम्बई अब मुझे POK ( पाकिस्तन के अधीन कश्मीर )के जैसा लग रहा है। 

इस पोस्ट के बाद से कँगना और  महाराष्ट्र के नेताओं के बीच काफी गहमागहमी चल रही है और इस बीच कंगना ने अपने पैतृक गांव भनवाला मांडी ज़िला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है  चंडीगढ़ से वो प्लेन के द्वारा मुम्बई आ रही है। उन्होंने अपने गांव से निकलते समय फोटोग्राफी भी किया है।

कँगना लाइट कलर कर की साड़ी में दिखी और वो चारो तरफ़ से सुरक्षा के घेरे में थी जो कि विवाद बढ़ने और मुम्बई न आने की धमकी के बाद केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है।

कँगना ने जब कहा था कि उनके जान को ख़तरा है सरकार के द्वारा उन्हें Y-Plus सुरक्षा दिया गया है।

कँगना का मुम्बई को POK जैसा बोलने और मुम्बई पुलिस के ख़िलाफ़ बोलने के लिए कंगना के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया गया है।

इसी बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कँगना के ख़िलाफ़ जांच की जाएगी मुम्बई पुलिस के द्वारा की वो ड्रग्स का सेवन करती है।

देशमुख ने मीडिया के सामने कहा है कि अध्ययन सुमन के साथ कँगना का रिलेशनशिप रहा है पहले और 2016 में सुमन ने एक बयान दिया था कि कँगना ड्रग्स का सेवन करती है और उसे भी लेने के लिए प्रेरित करती थी।

अब सवाल ये उठता है कि

01. अगर अध्ययन सुमन ने जब ये बातें कही थी सरकार पिछले चार सालों से क्या कर रही थी। अब सरकार को ये बातें क्यों याद आयी है।

02. अगर मुम्बई पुलिस जांच करेगी तो क्या जांच सही होगा क्योंकि मुम्बई पुलिस और कँगना के बीच विवाद चल रहा है और कँगना मुम्बई पुलिस के निशाने पर है।

03. या एक सोची समझी साज़िश  है ताकि किसी तरह कँगना को फसाया जाये।

04. अगर जांच होना ही है तो क्यों न केंद्र सरकार के अधीन किया जाए।

05. क्या केन्द्र सरकार को इसपर एक्शन नही लेना चाहिए।

इस प्रकरण से ऐसा प्रतीत होता है कि मुम्बई में अगर आप सच बोलोगे तो आपको परेशानी का सामना करना ही पड़ेगा।

फ़िलहाल हम इंतज़ार करते है कँगना का मुम्बई पहुँचने का ।

और आगे क्या होगा ये तो आनेवाला समय तय करेगा।

वैसे ये मेरा स्वतंत्र विचार है एक भारतीय होने के नाते। अगर किसी ने ग़लत किया है तो उसके ख़िलाफ़ करवाई होनी चाहिए चाहे वो कोई भी हो। लेक़िन किसी को जानबूझकर टारगेट नही किया जाना चाहिए।।

रवि यू. यादव

जय हिंद


लेबल:

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

BIGG BOSS 2020 WHY PEOPLE BOYCOTTING SHOW ?

                  बिगबॉस 14 समर्थन या विरोध

                           

BIGG BOSS 2020 WHY PEOPLE BOYCOTTING SHOW ? 

बिगबॉस हिंदुस्तान एक बहुत बड़ा शो। आप इस बात से अंदाज़ा लगा सकते है कि इस शो के सीज़न 14 के लिए सलमान खान को 270 करोड़ रुपये का भारी भरकम रकम फ़ीस के तौर पे दिया गया है। काफी क्रेज़ रहा है लोगो मे इस शो का। 


हिंदुस्तान में इस शो का पहला सीज़न 2006 में आया प्रसारित किया गया था सोनी टीवी पर. इसके पहले होस्ट थे अरशद वारसी। ये शो 'बिग ब्रदर' शो पर आधारित है, जिसमे 2007 में उसके इंग्लैंड वाले वर्जन में हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भाग लिया था.


ये शो वास्तविकता पर आधारित एक टेलीविजन धारावाहिक है। ये शो बिग ब्रदर शो को फॉलो करता है जो पहली बार नीदरलैंड में एंडेमॉल ने शुरू किया था।



होस्ट कर चुके स्टार

इस शो को अभी तक अरशद वारसी, अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी , पूजा बेदी, फराह खान, संजय दत्त होस्ट कर चुके है।और  अभी सलमान खान कर रहे हैं।



शो के विजेता और उपविजेता


इस शो के पहले प्रकरण के विजेता राहुल राय थे। और उपविजेता कैरोल ग्रसियास थे। 

दूसरे प्रकरण के विजेता आशुतोष कौशिक और उपविजेता राजा चौधरी बने थे। 

तीसरे प्रकरण के विजेता बिंदु दारा सिंह और उपविजेता प्रवेश राणा थे।

चौथे प्रकरण का विजेता श्वेता तिवारी और उपविजेता खाली थे।

और पांचवे प्रकरण में ऋचा कुशवाहा विजेता और महक चहल उपविजेता थे।


इस शो में एक घर के अंदर काफी सारे लोगो को रहना पड़ता हैं। उनकी पर्सनल लाइफ स्टाइल, उनके आदतों के पता चलता है। काफी इंटरेस्टिंग रहता है किसी सेलिब्रिटी के पर्सनल लाइफ के बारे में जानना। कई बार आपस में लोग लड़ते हुए दिखाई देंगे। इसमें बड़े बड़े सेलिब्रिटी को बुलाया जाता है।


इस बार Bigg Boss 2020 के बारे में काफी चर्चाएं हो रही है। सोशल मीडिया पे आप देख सकते हो। सुशांत सिंह की आत्म हत्या के बाद से बॉलीवुड में माहौल काफी बदल से गया है। काफी बड़े बड़े स्टार का नाम उस हत्या से जुड़ के सामने आ रहा है। जिसके कारण लोग काफी नाराज है और वो बॉलीवुड में जो Nepotism का गंदा खेल खेला जा रहा है उसका काफी बड़े स्तर पर विरोध हो रहा है।



ऐसी कड़ी में BIGG BOSS  का भी नाम आ रहा है क्योंकि कही न कही सलमान खान का भी नाम सामने आ रहा है इस केस में, जिसके कारण दर्शको का कहना है अगर सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे तो हम शो का Boycott करेंगे।



यही एक वजह है कई बड़े सेलेब्रिटी इस शो में आने से मना कर रहे है।



नागिन 3 और स्टार प्लस का शो बेपनाह प्यार जैसे शो से शोहरत हासिल कर चुके पर्ल वी पूर्वी पांच करोड़ का आफर बिगबॉस के मेकर के द्वारा किया गया है लेकिन वो बिजी होने का बहाना कर के शो में आने का अभी तक कुछ कन्फर्म नही कर पा रहे है।



भोजपुरी एक्टर आम्रपाली दुबे को भी एप्रोच किया गया है लेकिन उनका भी अभी कुछ कन्फर्म नही है।

लोगो के विरोध का सबसे बड़ा कारण सलमान खान को माना जा रहा है। कही न कही ये boycott की बातें सलमान खान को लेकर ही हो रही है।



इस महीने शो का प्रीमियर होने वाला है और अगले महीने से इसका प्रसारण होने की संभावना है। शो का शूटिंग सलमान खान के पनवेल वाले बंगले पे किया जा रहा है।


कोरोना के कारण सारे प्रतिभागियों को कोरोना टेस्ट के बाद ही घर मे दाख़िल होने की इजाज़त होगी।

सीजन 14 के जो मुख्य प्रतिभागी जिनका नाम सामने आ रहा है उसमें जैस्मीन भसीन, निया शर्मा, पवित्र पुनिया, निशांत मलकोणी, नैना सिंह, जान कुमार शानू ,और सारा गुरपाल है।

जय हिंद 

रवि यू. यादव


लेबल: , ,

सोमवार, 7 सितंबर 2020

It's My Rright To Speak & Go To Anywhere In India.

             ये केवल इंडिया में ही होता है  


           
                                Image Source - Instagram  

हमारे भारतीय संविधान के अनुसार भारत के हर नागरिक को जो इस देश मे जन्म लिया है उसे अपनी अभिव्यक्ति की आज़ादी है। हर कोई अपनी बात रकह सकता है। 

ये आज़ादी हमारे लिए दिया गया था ताकि किसी को कोई दबा न सकें। ये हमें समानता का एहसास कराता है। लेकिन इस अधिकार का हिंदुस्तान में जिस तरह से लिया जा रहा है उसका दुरूपयोग हो  रहा है उससे तो यही लगता है कि अब समय आ गया है कि इस आर्टिकल को संशोधित करने की अतिआवश्यक हो है।

आर्टिकल 19 जो हमे अपने अधिकार के लिए आवाज़ उठाने की आज़ादी देता है लेकिन आज के हिंदुस्तान में इसका उपयोग लोग एक दूसरे को भड़काने में करते है। देश की एकता को बाधित करने के लिए करते है।

आपको याद होगा " भारत तेरे टुकड़े होंगे

क्या एक देश का संविधान इस तरह की आज़ादी देता है अगर नही तो आखिर क्यों इस तरह के लोगो को सरकार फ्री घूमने दे रही है। 

आज़ादी है लेकिन आपके अधिकार की बात करने के लिए। गलत नीतियों के खिलाफ बोलने के लिए। न कि देश मे द्रोह पैदा करने के लिए। किसी के पर्सनल लाइफ में interfare करने के लिए। किसी धर्म के खिलाफ बोलने के लिए। 

अभी हाल में ही एक मुस्लिम लेडी ने जिस तरह से हिन्दू धर्म के खिलाफ अनाप शनाप बातें की आपको याद होगा। यह कहां तक जायज है उसके बाद जिस तरीके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आपको शायद यह पूरा प्रकरण याद होगा, 

हिंदुस्तान में एक नया ट्रेंड चल गया है कि आप किसी धर्म के ख़िलाफ़ या कुछ ऐसा बोलो जिससे आप पब्लिक फिगर बन जाएं। आपको मीडिया फॉलो करें । और हमारी मीडिया का इसमें बहुत अहम योगदान है। आपने कुछ उल्टा बोला और वो अपना TRP बढ़ाने के चक्कर मे आपको DBATE के लिए अपने चैनल पे बुलाते है और अपने आप को सेलेब्रिटी समझने लगते है। 

और सबसे बड़ी ताजुब की बात है कि इस तरह की हरकत केवल हमारे चुने हुए नेता, हमारे बांये हुए सेलेब्रिटी, हमारे धर्म के ठेकेदार और कुछ संस्था और वहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थी ही करते है।

लेकिन सरकार केवल दिखावा करती है करवाई करने का। इसके लिए ऐसी सज़ा होनी चाहिए ताकि दुबारा किसी को इस तरह बोलने से पहले उसकी रूह कांप जाए।

लेकिन क्या कीजियेगा साहब ये हिंदुस्तान है। यहाँ सबकुछ जायज़ है अगर आप नेता हो, अभिनेता हो, या किसी पार्टी के हो तो सब चलता है।

इसी कड़ी में एक प्रकरण आपके सामने है जिसमे शिवसेना के नेता संजय राउत के द्वारा कंगना को "हरामखोर लड़की" कहके संबोधित किया गया है उसके बाद से कई लोगों ने इसपे अपनी असहमति जताई है। 


कंगना के उस बयान के बाद से जिसमे उन्होने कहा था की मुम्बई मुझे POK की तरह लग रहा है। तबसे वो शिवसेना के निशाने पे है। और रोज रोज एक दूसरे पे पलटवार कर रहे है। और अब कंगना ने कहा है कि ये पूरे नारी समाज एक अपमान है। आज कहाँ है वे लोग जो असहिष्णुता की बात करते थे।

आमिर खान को इस देश मे डर लग रहा था , नसीरुद्दीन शाह को इस देश मे अपने बच्चों का भविष्य ख़तरे में नज़र आ रहा था तब तो किसी ने कोई आवाज़ नही उठायी। 

आज वही अमीर खान उस देश के प्रथम महिला के साथ अपनी तस्वीर निकलवाते है जो देश हिंदुस्तान के खिलाफ बात करता है तब शिवसेना क्यों नही कुछ करती है ये सब लोग तो मुम्बई में ही रहते है।

केवल कँगना के ख़िलाफ़ ही क्यों इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है। क्यों उसे मुम्बई न आने की धमकी दी जा रही है। क्या यही है शिवसेना का हिंदूवादी विचारधारा। इसपर शिव सेना को विचार करने की ज़रूरत है। 

क्या आप इस पोस्ट से सहमत है या नही। आप अपना कमेंट ज़रूर लिखें। और ये जो देश मे चल रहा है उसके ख़िलाफ़ अपनी बात जरूर रखें देश हित को ध्यान रखते हुए।।

अगर आपको हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो कृपया फॉलो कीजिये और बॉलीवुड से संबंधित और अप्डेट्स के लिए आप हमारे YouTube चैनल Bollywood Help Center को subscribe कर सकते है। जहाँ नए लोगो के लिए career से Related जानकारी video के रूप में आप देख सकते हो और उसका फ़ायदा उठा सकते है।

आप हमें नीचे दिए हुए सोशल प्लेटफार्म पर भी कांटेक्ट कर सकते है।

Follow-

Facebook

Instagram

Twitter

YouTube

/bollywoodhelpcenter

जय हिंद

रवि यु. यादव


लेबल: ,

रविवार, 6 सितंबर 2020

Sanjay Raut Abused Kangana Ranout

 

नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में बात करेंगे बॉलीवुड की मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत के बारें में। शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पे सोशल मिडिया में काफी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं और कंगना ने उनके बयान पर क्या प्रतिक्रिया दिया हैं ?



                                                              Image Source - Instagram

                            कंगना रनौत " हरामखोर लड़की "

                                                                                                                             - संजय राउत (शिवसेना)

कंगना रनौत जबसे नेपोटिज्म के खिलाफ बातें करनी शुरू की है तब से वहां के कुछ लोगों के टारगेट पर हैं। कंगना रनौत ने इसी कड़ी यहां तक कह दिया था कि उसे मुंबई POK के जैसा लग रहा है। इस पर काफी आलोचना हुई। कई स्टार्स ने इस बात से असहमति जताई। इसी कड़ी में अभी संजय राउत ने उनको यहां तक हरामखोर लड़की कहकर संबोधित किया है जिस पर कंगना रनौत पलटवार करते हुए कहा है।


संजय राउत के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 2008 में मुझे सायको  घोषित किया गया था मूवी माफिया के द्वारा और 2016 में उसे पीछा करने वाली चुड़ैल कहकर संबोधित किया गया था और अब एक बार फिर से महाराष्ट्र के एक मंत्री के द्वारा हरामखोर लड़की कहकर बुलाया जा रहा है। संबोधित किया जा रहा है 


क्योंकि मैंने एक मर्डर के बाद मुंबई में अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी थी। यह बयान देने के बाद लोगों ने मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं और अब मैं यह कहना चाहती हूं कि आज असहिष्णुता पर बात करने वाले लोग अब कहां हैं? क्या सच बोलने की यही सज़ा है।


lady Singham of Bollywood


इससे पहले कंगना ने ट्वीट किया था कि लोग उन्हें मुंबई ना आने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन मैं किसी के बाप से नहीं डरती हूं और मैं मुंबई 9 सितंबर को जरूर आऊंगी और आने के बाद एयरपोर्ट से ही मैं समय पोस्ट करूंगी और किसी के बाप में हिम्मत है तो मुझे रोककर दिखा दे।


   कंगना का ट्वीट


     

संजय राउत के इस बयान पर एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि ऐसी भाषा का  उपयोग करने के लिए संजय राउत को कँगना से माफ़ी मांगना चाहिए।


      दीया मिर्जा का ट्वीट

        



          

कँगना रनौत एक सेलिब्रेटी है और उसने काफी अच्छी अच्छी फिल्में की है। और सबसे बड़ी बात कँगना बेबाक़ अपनी राय रखती है किसी भी मुद्दे पर। सुशांत सिंह के आत्म हत्या के बाद से कंगना काफ़ी मुखर हो गयी है और आय दिन अपनी बात ट्वीट करती रहती है।


उसने मुम्बई पुलिस को भी आड़े हाथों लिया है। और हर कोई जो इस केस से संबंधित है उसके बारे में अपनी राय रखती रहती है जिसके कारण कंगना बहुत लोगों के निशाने पर है।


इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सुझाव या सवाल हो तो नीचे दिए सोशल प्लेटफार्म पे आप हमें संपर्क कर सकते है।क्या जो चल रहा हैं उसके बारें में आप क्या सोचते हैं ? कंगना सही हैं या गलत ? क्या इस तरह का वाक्या होनी चाहिए ?


अगर आप बॉलीवुड से सम्बंधित खबर या करियर से जुड़े कोई भी सहायता चाहते हैं तो आप सब्सक्राइब कर  सकते हैं क्योंकि बॉलीवुड की तमाम पहलुओं के बारें में खासकर जो लोग बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए इस ब्लॉग में काफी हेल्पफुल आर्टिकल मैं हमेशा पोस्ट करता रहता हु।  साथ ही आप अगर वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।


जय हिंद

धन्यवाद 

रवि. यु. यादव 



लेबल:

HOW TO REGISTER YOUR STORY & SONG ONLINE OR OFFLINE IN 2020 ?

            Bollywood Career Support


                
                   


हमने पिछले पोस्ट में बताया था कि आप किस तरह से  ऑनलाइन और ऑफ़लाइन SWA यानी कि राइटर्स एसोसिएशन का मेंबर बन सकते है।
आज मैं बताऊंगा की आप किस तरह से अपने स्क्रिप्ट, गाना, या कुछ भी जो आप लिखते हो उसका रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Register करने के का भी दो तरीका है।
01. ऑनलाइन
02. ऑफ़लाइन

                       Offline Process

अगर आप खुद से swa के कार्याल जाकर आने क्रिएशन को रजिस्टर करना चाहते हैं तो आपको वहां जाने से पहले कुछ ज़रूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए।

* आपकी स्क्रिप्ट पूरी तरह से लिखा होना चाहिए।

* आपके स्क्रिप्ट या स्टोरी के पहले पेज़ पे एकदम नीचे से लिखा होना चाहिए। ऊपर से लगभग आधे से ज़्यादा पेज़ खाली रखें क्योंकि वहाँ पे कार्यालय के अधिकारी आपजे स्क्रिप्ट के बारे में लिखेंगे। और अपना साइन करेंगे।

* अपने स्क्रिप्ट के ऊपर टाइटल लिखना ज़रूरी है। और आपका नाम नीचे या ऊपर राइट साइड में ज़रूर लिखे।

* पेज का क्रमांक ज़रूर लिखें। अगर स्क्रिप्ट है तो पूरे पेज को नंबर दे।

* कभी भी पेपर के दोनों साइड न लिखें। हर पेज़ पे नीचे की तरफ थोड़ा सा जगह ज़रूर छोड़े अधिकारी के साइन के लिए।

* आप हाथ से भी लिख सकते हो या आप चाहो तो टाइप करके भी ले जा सकते है

* अपना राइटर का कार्ड साथ मे ज़रूर लेकर जाए।

* रजिस्ट्रशन के लिए दिन के 02.00 से 05.00 बजे तक आप करा सकते है।
      
             SWA charges for registration


          

                         Online Process


Online रजिस्ट्रेशन के लिए आपको SWA के बेबसाईट पे जाकर सबसे पहले आपको वहां SIGNUP करना होगा। आप गूगल पे सर्च करें।। 
www.swaindia.org 
                   


यहाँ आप अपने कार्ड के द्वारा आप वहाँ signup कर सकते है। username में आप कार्ड नंबर डाले और अपनाएक मजबूत पासवर्ड बनाये। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ज़रूर डाले क्योकि रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मेल पे registered कॉपी भेजा जाएगा। और आपके मोबाइल पे वेरिफिकेशन कोड आ सकता है

* Online रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आपके स्क्रिप्ट या गाना या कुछ भी जो आप रजिस्टर करना चाहते है उसको आपको PDF फ़ाइल रखना ज़रूरी है। नही तो नही होगा।

* LOGIN करने के बाद RAGISTER YOUR WORK पे क्लिक करें और फिर केटेगरी सलेक्ट करें यानी कि आप क्या रजिस्टर करना चाहते है।

* PDF FILE अपलोड करें और next प्रोसेस पे जाए।

* फिर आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा आप upi पेमेंट या डायरेक्ट पेमेंट अप्प से भी कर सकते है।

* पेमेंट होने के थोड़ी देर में जैसे ही आपका पेमेंट सफल होगा आपको आपके मेल में रजिस्टर कॉपी PDF फॉरमेट में receive होगा। आपको उसको download कर सकते है। कही भी किसी को बहुत आसानी से सेंड कर सकते है।।

* रजिस्टर कॉपी पे हर पेज पे SWA का Logo और नीचे digital signature किया हुआ कॉपी मिलेगा।।

            Online के ragistration फ़ायदे


आप कही ही बहुत ही आसानी से अपने क्रिएशन को मेल या व्हाट्सएप पे सेंड कर सकते है। लेकिन आप व्हाट्सअप पे न भेजे ये officialy legel नही माना जाता है।

आपको कही जाने की ज़रूरत नही है आप इंडिया में कही से भी अपनी रचना को रजिस्टर कर सकते है।

आपकी रचना बहुत सेफ रहती है। क्योंकि हार्ड कॉपी को संभाल के रखना पड़ता है लेकिन ये आपके मेल में हमेशा के लिए सेव रहेगा ।

नोट - अगर इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सुझाव या सवाल हो तो आप हमें कमेंट कर सकते है या नीचे दिए हुए सोशल प्लेटफार्म पे भी फॉलो कर सकते है।

अगर हमारे इस पोस्ट से आपको हेल्प मिली हो तो प्लीज आप हमें फॉलो कर सकते है और वीडियो के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते है।।

Follow-

Facebook

Instagram

Twitter

YouTube
/bollywoodhelpcenter

जय हिंद
रवि यू. यादव

लेबल:

शनिवार, 5 सितंबर 2020

How To Take Membership of SWA in 2020 . मेंबर्स को इतने फायदे ?


अपने गाने और स्क्रिप्ट को कैसे रजिस्टर करें ?
                      

SWA
Screen Writer Association

Welcome to Bollywood Help Center

       Bollywood Career Support 

अगर आप एक लेखक है तो ये पोस्ट आपके लिए काफी सहायक हो सकता है। हर लेखक जो कुछ भी लिखता है उसका रेजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी होता है क्योंकि अगर आपका क्रिएशन रजिस्टर्ड नही होगा तो उसका कॉपी या चोरी होने का ज़्यादा चांस होता है। 

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको राइटर एसोसिएशन जिसका नाम बदलकर अब SWA ( SCREE WRITERS ASSOCIATION) कर दिया गया है। आपको SWA का मेम्बरशिप लेना होगा।।


How to register script & song online


मेम्बरशिप लेने के लिए आपके पास कुछ  डाक्यूमेंट्स होने ज़रूरी है। जैसे:-

01.एड्रेस प्रूफ ( आधार कार्ड, डीएल , लाइट बिल इत्यादि

02.पहचान पत्र ( पैन कार्ड, और कोई भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पहचान पत्र)

03.दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो

04. मेम्बरशिप चार्ज

05. किसी पुराने मेंबर्स के साइन

आप नीचे दिए हुए चार्ट देखके पता लगा सकते हो को आपको कितना पेमेंट करना है।

   

आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मेम्बरशिप ले सकते है। online  के लिए आपको SWA के ऑफिसियल वेबसाइट www.swaindia.org पे लॉगिन करना होगा और वहां पे सारे डिटेल्स भरने होंगे, आपके सारे डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा और online ही आपको पेमेंट भी करना होगा। 

सारे प्रोसेस कम्पलीट होने के बाद 7 से 10 दिनों के अंदर आपके द्वारा दिये हुए एड्रेस पे आपका कार्ड आपको भेज दिया जाएगा।

और अगर आप मुम्बई में है और आप खुद वहां जाकर करना चाहते है तो ऊपर दिए हुए सारे डाक्यूमेंट्स आपको साथ ले जाना होगा। और आप चाहे तो आप कार्ड के द्वारा भी पेमेंट्स कर सकते है या कैश भी।

सारे प्रोसेस पूरा करने के बाद आपको एक रिसीट दिया जाएगा और आपको समय दिया जाएगा । उस समय पे जेक आप अपना कार्ड ले सकते है।

Adress & Contact No -


कैसे पहुचे :-

आप अगर मुम्बई में कही भी रहते हो तो आप अंधेरी स्टेशन पर उतरकर वहाँ से बस या ऑटो के द्वारा जा सकते हो।

Bus no - 259, 235, 242 

ये तीन बसे वहां तक जाती है। बस से आपको लिंक रोड पे Citimall या Infinitimall के स्टॉप पे उतर सकते है वहां से पांच मिनट के वाकिंग डिस्टेंस पे है। बस का किराया अभी कुछ 5 रुपया है। 

और अगर आप ऑटो से जाना चाहते हो तो अंधेरी से डायरेक्ट ऑटो भी कर सकते है। लगभग 50 से 70 रुपये तक का मीटर आएगा। ये ट्रैफिक कैसा है उसपर निर्भर करता है। 

ऑफिस का समय:-

10.00 am से 5.00 pm

कितने तरह के मेम्बरशिप होता है ?

मेम्बरशिप दो तरह के होता है

Fellow Membership

Regular Membership

अगर आप पहली बार मेंबर बन रहे है तो आपको Fellow मेम्बरशिप दिया जाएगा। उसके बाद जब आपके द्वारा लिखी हुई कोई भी रचना प्रकाशित होती है तो उसका स्क्रीन शॉट, या यूट्यूब लिंक, कवर डिज़ाइन एसोसिएशन में जमा करने पर आपको रेगुलर मेम्बरशिप दे दिया जाएगा।

Regular Membership के कुछ अपने फायदे होते है।

वो एसोसिएशन के इलेक्शन लड़ सकता है उसको वोटिंग का अधिकार भी होता है। समय समय पर association के द्वारा कार्यक्रम किया जाता है उसमें उनको बुलाया जाता है। वैसे इसमें Fellow मेंबर्स को भी आमंत्रित किया जाता है।

मेंबर्स होने के फ़ायदे:-

01. आप एक प्रोफेशनल राइटर्स माने जाते है

02. आपकी रचना सुरक्षित रहती है

03. अगर आपकी रचना कोई कॉपी करता है तो SWA आपको हर्जाना दिलाएगी।

04. Lockdown जैसे समय मे आर्थिक मदद ।

05. अगर आपके साथ कुछ घटना होती है तो आर्थिक मदद।।

06. आजीवन IPRS के तरफ से रॉयलिटी 


नोट :- 

आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी सुझाव या सवाल हो तो आप हमें comment करके बता सकते है या आप हमें नीचे दिए हुए सोशल प्लेटफार्म के द्वारा संपर्क कर सकते है।

अगर आपको हमारा ये पोस्ट हेल्पफुल लगा हो तो कृपया कमेंट और फॉलो ज़रूर करें ऐसे ही और बॉलीवुड अप्डेट्स पोस्ट के लिए और हमारे YouTube Channel Bollywood Help Center  को भी सब्सक्राइब करें बॉलीवुड के और नए अप्डेट्स के लिए। जहाँ आप बॉलीवुड में करियर बनाने से संबंधित बहुत सारे टिप्स वीडियो के रूप में देख सकते है।

अगले पोस्ट में मैं बताऊंगा की आप online स्क्रिप्ट या सांग रजिस्टर कैसे करें।


Follow -

Facebook

Instagram

YouTube

Twitter

/bollywoodhelpcenter

आप वीडियो के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी subscribe कर सकते है।।


धन्यवाद

रवि यू.यादव

*




लेबल:

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

Lady Singham of Bollywood Kangna Ranaut Challenges Shivsena

 कंगना ने दिया धमकी 

आज इस पोस्ट में बात करेंगे बॉलीवुड की मुखर एक्ट्रेस कंगना रनौत के बारे में। कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पे जबाब दिया हैं उन्होंने संजय राउत को आड़े हाथों लिया हैं ।

              

Lady Singham of Bollywood Kangna Ranout, kangana ne diya dhamki
                                                      Image source - instagram



कंगना रनौत
बॉलीवुड की एक मुखर अभिनेत्री है। वो अपनी बात बेबाकी से रखती है। सुशांत सिंह के आत्म हत्या के बाद से वो काफी सुर्खियों में रहती है। हमेशा निडर होकर वो बात करती है। Nepotism के खिलाफ उसने हमेशा आवाज़ उठाई है। यही कारण है कि इन दिनों कंगना और मुम्बई पुलिस के साथ साथ वहां के कुछ बड़े नेताओं के निशाने पे रहती है 

इसी कड़ी में कंगना ने संजय राउत को अपने ट्वीट के ज़रिये जबाब दिया है। संजय राउत ने अपने  एक ट्वीट में कहा था कि मुम्बई मराठी मानुष के बाप की ही है और जिन्हें ये मंज़ूर नही है वो अपना बाप दिखाये। शिवसेना महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध करके ही दम लेगी। प्रॉमिस। जय हिंद जय महाराष्ट्र।

कंगना रनौत ने किया पलटवार

इसपर पलटवार करते हुए कंगना ने ट्वीट किया है और लिखा है किसी के बाप का नही है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है और मैं डंके की चोट पे कहती हूं मैं मराठा हु , उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी लगाया आरोप

इससे पहले महाराष्ट्र में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि कंगना जिस तरह से मुम्बई पुलिस पे आरोप लगा रही है और उसकी बदनामी कर रही है उसके अनुसार कंगना को मुम्बई में रहने का कोई अधिकार नही है।

कंगना तब विवादों में आ गयी थी जब उसने कहा था कि वो बॉलीवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानती है उसने एक ट्वीट किया था जिसमे नार्कोटिक्स ब्यूरो को मदद करने की बात कही थी। बशर्ते उसे पूरी सुरक्षा दिया जाए।

Lady Singham of Bollywood Kangna Ranaut Challenges Shivsena
                                                         Image Source - Instagram



इसपे बीजेपी के लीडर राम कदम ने सवाल उठाया था 


तब कंगना ने कहा था कि उसे सेन्ट्रल सरकार या हिमाचल सरकार से सुरक्षा प्रदान किया जाए। मुम्बई पुलिस से उसे डर है इसपर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि अगर इतना ही डर है तो मुम्बई न आये।

इसके बाद कंगना ने एक बयान दिया था कि  मुम्बई अब उसे पीओके के जैसा लगता है।

हलाकि कंगना के इस बयान पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने असहमति जताया है। और उनका कहना था कि मुंबई से उन्हें प्यार हैं।

                                                True Facts of Bollywood


असहमत लोगो मे रेणुका शहाणे, दिया मिर्जा, सोनू सूद, रितेश देशमुख और फरहा खान अली शामिल है

यही से शिवसेना और कंगना के बीच बाद विवाद चलता रहता है। 

कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कई लोग मुझे मुम्बई आने से रोक रहे है मुझे धमकी दी जा रही है मुंबई न आने की।

इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं 9 सितम्बर को मुम्बई आऊंगी और एयरपोर्ट से समय भी पोस्ट करूंगी। देखती हूं किसके बाप में हिम्मत है जो मुझे रोक ले। 

               

Bollywood Actress Kangana Ranaut
Image Source - Instagram

अब देखना ये है कि 9 सितम्बर को जब कंगना मुम्बई पहुचेगी तो आगे क्या होगा इसका हमसब को इंतज़ार रहेगा।

आपको क्या लगता है कंगना को मुम्बई में एंटर करने से रोका जाएगा ?

आप भी कमेंट करके बताए कि आप क्या सोच रहे है ?

Ravi u. Yadav

Follow :-

Facebook

Instagram

Twitter

YouTube

/bollywoodhelpcenter




        





लेबल: